Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट यहां

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 07:57 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मानसून के कमजोर होने से मौसम शुष्क हो गया है लेकिन नमी भरी हवा से उमस बनी रहेगी। उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पटना समेत अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और बादल आते-जाते रहेंगे। अगले पांच दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। नदियों के जलस्तर में कमी आने की उम्मीद बढ़ी है।

    Hero Image
    बिहार में मानसून पड़ा कमजोर (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क बना हुआ है। नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव बने रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण सुबह-शाम में लोगों को राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर पूर्व व दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को उत्तर पूर्व व दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, पटना सहित अन्य जिलों का मौसम सामान्य बने होने के साथ बादल आते जाते रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में वर्षा का अभाव होने से मौसम शुष्क बना रहा। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    वर्षा का प्रभाव कम होने के कारण पटना सहित अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.3 डिग्री वृद्धि होने के कारण 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अरवल, मधुबनी व कटिहार को छोड़ कर शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    शहर         अधिकतम         न्यूनतम

    पटना          36.0               27.8

    गया            34.4               26.0

    भागलपुर     35.2              28.0

    मुजफ्फरपुर  34.4              27.8

    ये भी पढ़ें

    Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से कहां-कहां मचा है हाहाकार? देखें डराने वाली तस्वीरें; हाथीदह में टूटा रिकॉर्ड

    Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने