विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून को लेकर नई जानकारी; बदलने वाला है मौसम का मिजाज; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Published: Thu, 19 Sep 2024 07:42 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में अगले 3 से 4 दिनों में मानसून कमजोर पड़ने वाला है जिसके चलते भारी बारिश में ...और पढ़ें

बिहार में आज का मौसम (जागरण फोटो)
बिहार में आज का मौसम (जागरण फोटो)

HighLights

  1. बीते 24 घंटे में 30.6 मिमी भभुआ में सर्वाधिक वर्षा
  2. बुधवार को 34.0 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान
  3. बादलों की आवाजाही से नमी का बना रहेगा प्रभाव

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक मानसून पूरी तरह कमजोर पड़ जाएगा। जिसके चलते बारिश में कमी आ जाएगी। पटना सहित प्रदेश में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सुबह और शाम में सामान्य बना रहेगा।

दिन में धूप निकलने के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रभाव बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकाें में बादल शाम में छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।

बीते 24 घंटे में क्या रहा हाल?

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई। भभुआ में सर्वाधिक वर्षा 30.6 मिमी दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 26 फीसद वर्षा में कमी बनी हुई है।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

भभुआ के कुदरा में 17.4 मिमी, रोहतास के कोचस में 10.2 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 9.2 मिमी, रोहतास के सासाराम में 8.4 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 6.2 मिमी, रोहतास के डिहरी में 5.8 मिमी, भभुआ के चांद में 3.6 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 3.0 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.8 मिमी, रोहतास के काराकाट में 2.6 मिमी एवं रोहतास के तिलौथू में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर              अधिकतम          न्यूनतम

पटना                34.0                27.0

गया                  34.2                25.7

भागलपुर           34.7                27.4

मुजफ्फरपुर       34.0                27.2

ये भी पढ़ें

Bihar Flood Live: बिहार में कहां-कहां आई बाढ़? देखें डराने वाली तस्वीरें, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में घुसा पानी

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने