Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में 9 जिलों के लिए 'लू' की चेतावनी, पारा पहुंचेगा 42 डिग्री के पार, अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:24 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। शनिवार को गोपालगंज सिवान बक्सर कैमूर शेखपुरा नवादा लखीसराय गया और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। लोगों को दोपहर 12 से 3 के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

    Hero Image
    बिहार में 9 जिलों में पड़ेगी जलाने वाली गर्मी (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार सीटों पर मतदान होगा। चुनावी सरगर्मी के बीच मौसम के तेवर भी तल्ख हैं। ऐसे में चुनाव के दिन मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है, 30 किमी प्रतिघंटे से हवा चलेगी

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जगहों पर अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, एक-दो दिन में यह 42 डिग्री को पार कर सकता है। वहीं पछुआ हवा 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

    हवा से सुबह शाम मौसम सामान्य रहेगा लेकिन दिन में तीखी धूप व गर्म हवा वोटरों की परीक्षा लेगी। दक्षिण बिहार का इलाका गर्म रहेगा। हवा के कारण नदी में नाविकों तथा उससे यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दक्षिणी भागों के साथ सिवान व गोपालगंज में गर्म मौसम रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    9 जिलों में लू की चेतावनी

    शनिवार को गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, गया और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म रहा।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का 'नीतीश प्रेम' फिर उमड़ा, सियासत हुई तेज; इन 3 बातों के लिए कर दिया आगाह

    Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज