विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM (IST)

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. तीन जिलों में अति भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट
  2. गया, नवादा, अरवल में भारी वर्षा की चेतावनी
  3. 41.2 मिमी रोहतास (इंद्रपुरी) में सर्वाधिक वर्षा

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में अगले दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इन दिनों मानसून की सक्रियता होने के कारण वर्षा में तेजी आई है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण बादलों की सक्रियता के कारण वर्षा का प्रभाव बने होने से तापमान में गिरावट आई है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

तीन जिलों के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद में अति भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट एवं गया, नवादा, अरवल में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा व पटना सहित 20 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है। दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान रोहतास के इंद्रपुरी में सर्वाधिक वर्षा 141.2 मिमी दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ शाम में छिटपुट वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व गोपालगंज में 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

गया (डुमरिया)- 119.0 मिमी

औरंगाबाद (नवीनगर) 118.4 मिमी

बेगूसराय (नावकोटी) 110.0 मिमी

मधेपुरा (उदयी किशनगंज) 106.0 मिमी

मुंगेर 105.5 मिमी

बेगूसराय 82.4 मिमी 

रोहतास 74.6 मिमी 

जमुई (झाझा) 72.6 मिमी 

बांका 70.6 मिमी 

नवादा 68.0 मिमी 

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना- 32.8 26.1

गया- 30.1 25.4

भागलपुर-  30.8 25.8

मुजफ्फरपुर-  31.7 26.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में हल्की तो पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बरसात के आसार, चक्रवाती तूफान यागी का दिखेगा असर

भदोही में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को फसलों की सिंचाई टालने की सलाह