Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 6 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम; येलो अलर्ट जारी; तेज आंधी की भी चेतावनी

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 07:43 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के कई जिलों में जहां मानसून कमजोर होता दिख रहा है वहीं दक्षिणी हिस्सों में इसका प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों और मछुआरों से सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग की माने तो 13 और 14 सितंबर को भी अच्छी बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    बिहार के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा के प्रवाह से बादलों की आवाजाही जारी है। ऐसे में पटना सहित प्रदेश के 25 जिलों में छिटपुट वर्षा के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    जबकि, छह जिलों के गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और लखीसराय में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में कहीं भारी तो कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

    दरभंगा के हायाघाट में सर्वाधिक बारिश दर्ज

    वर्षा होने के कारण दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। दरभंगा के हायाघाट में सर्वाधिक वर्षा 77.8 मिमी दर्ज हुई। गुरुवार को राजधानी व आसपास इलाकों में धूप निकलने से उमस का प्रभाव बना रहा।

    सीतामढ़ी के पुपरी व वाल्मीकि नगर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 37.8 डिग्री सेल्सियस मधुबनी का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान 99.8 मिमी वर्षा सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में वर्षा दर्ज की गई।

    इन जगहों पर दर्ज हुई बारिश 

    दरभंगा के हायाघाट में 77.8 मिमी, शिवहर के पिपराही में 70.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 68.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 60.2 मिमी, सहरसा के सलखुआ में 59.4 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 58.6 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 50.4 मिमी, दरभंगा के अलीनगर में 48.4 मिमी, जमुई के झाझा में 38.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 36.2 मिमी, बेगूसराय में 34.8 मिमी , सीतामढ़ी के बोखरा में 32.6 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 32.0 मिमी, सीतामढ़ी के बेलसंड में 29.0 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 28.4 मिमी, दरभंगा के कमतौल में 27.0 मिमी व बेगूसराय के चेरिया में 24.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान :

    शहर     अधिकतम   न्यूनतम

    पटना         35.9       28.4

    गया           35.5       28.5

    भागलपुर    35.5        28.7

    मुजफ्फरपुर 33.8       27.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    Bihar Flood News: भोजपुर में कभी भी आ सकती है बाढ, गंगा खतरे के निशान के करीब; सावधान रहने की अपील

    Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी