Bihar Weather: बिहार में होगी ठंड की विदाई या वापसी? बदलते मौसम के बीच IMD ने दिया अपडेट; बढ़ी लोगों की चिंता
प्रदेश के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। पक्षु्आ के प्रवाह के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने ठंड की विदाई को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री का इजाफा होगा। इसके साथ ही ठंड का असर भी खत्म होना शुरू हो जाएगा।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम पछुआ के प्रभाव से शुष्क बना हुआ है। उत्तरी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने के साथ धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव कम हो जाएगा।
बांका रहा सबसे ठंडा
पछुआ की गति में कमी आने के कारण मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। रविवार को पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका सबसे ठंडा रहा।
वहीं पटना का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस व 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में गिरा पारा
छपरा, पुपरी व पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तरी भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा, जबकि पटना सहित अन्य जिलों के मौसम शुष्क बना रहा।
वर्षा में कमी सामान्य से अधिक तापमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस माह में सामान्य से कम वर्षा की संभावना है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने होने के कारण ठंड में कमी आने के साथ गर्मी में वृद्धि की संभावना है।
मौसम में असामान्य बदलाव के कारण मुख्य तौर पर रबी फसलों पर इसका असर पड़ने की संभावना है। फरवरी के अंत तक तापमान में काफी होने पर जन जीवन के साथ कृषि पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री, डेहरी के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री, बक्सर के अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री, अरवल के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री, नालंदा के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री।
गया के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री, मधुबनी के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री, किशनगंज के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री, भागलपुर के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री, जमुई के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री, पूसा के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
- पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- गया- गया में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।