Move to Jagran APP

Bihar Weather: पछुआ हवा के कारण गिर रहा पारा, रातें होंगी ठंडी, दिन में सामान्‍य रहेगा तापमान

प्रदेश का मौसम बीते 24 घंटों के दौरान शुष्क बने रहने के साथ अधिकतम व न्यूनतम पारे में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसमी विश्लेषण के आधार पर उत्तर बिहार में दक्षिण पूर्वी हवा एवं दक्षिण बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर जारी है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 08:27 AM (IST)
Bihar Weather: पछुआ हवा के कारण गिर रहा पारा, रातें होंगी ठंडी, दिन में सामान्‍य रहेगा तापमान
राज्‍य में सबसे ठंडा शहर रहा गया। बोधगया की सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather: प्रदेश का मौसम बीते 24 घंटों के दौरान शुष्क बने रहने के साथ अधिकतम व न्यूनतम पारे में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसमी विश्लेषण के आधार पर उत्तर बिहार में दक्षिण पूर्वी हवा एवं दक्षिण बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर जारी है। जिसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटों के दौरान पारे में आंशिक रूप से गिरावट का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस एवं दक्षिण बिहार के कुछ जगहों का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं सुबह के समय इन जगहों पर कोहरा व धुंध की स्थिति बनी रहेगी हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

loksabha election banner
  • 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान
  • 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
  • उत्तर बिहार में 14-16 डिग्री के पास रहेगा न्यूनतम पारा
  • दक्षिण बिहार में 12-14 डिग्री के बीच न्यूनतम पारा रहने के आसार 

कड़ाके की ठंड आने में अभी लगेगा समय 

मौसम विज्ञानी की मानें तो मौसम में हो रहे परिर्वतन व पछुआ हवा के प्रवाह के कारण पारे में धीरे-धीरे गिरावट हो रही हैं, हालांकि कड़ाके की ठंड आने में समय लगेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रवाह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी किंतु इस प्रकार का कोई सिस्टम प्रदेश में नहीं बन रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान गया का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि ऐसे मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत ज्‍यादा होती है।  

शहर अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में

  • पटना - 29.0 11.0
  • भागलपुर - 27.0 14.0
  • गया - 28.0 10.0
  • मुजफ्फरपुर - 27.0 15.0
  • मोतिहारी - 27.0 15.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.