विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: दिवाली पर पांच जिलों में होगी वर्षा, रहेगा धुंध का प्रभाव; पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

By Akshay PandeyEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 12 Nov 2023 07:28 AM (IST)

Bihar Weather Update बिहार में दिवाली के बाद तो मौसम में बदलाव होगा ही लेकिन आज यानी दिवाली पर पांच ...और पढ़ें

Bihar Weather: दिवाली पर पांच जिलों में होगी वर्षा, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
Bihar Weather: दिवाली पर पांच जिलों में होगी वर्षा, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

HighLights

  1. 13 नवंबर से पटना सहित कई शहरों के तापमान में गिरावट की संभावना
  2. 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान

जासं, पटना : राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इससे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश व इसके आसपास बना हुआ है।

ऐसे में दीपावली पर पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और सीतामढ़ी में रविवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, पटना समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही होने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

धुंध का मिलाजुला प्रभाव

पटना व इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध का मिलाजुला प्रभाव रहेगा। जबकि, उत्तरी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दीपावली के बाद 13 नवंबर से पटना सहित कई जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

ठंड में वृद्धि के आसार

ऐसे में ठंड में वृद्धि के आसार है। शनिवार को पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पछुआ के कारण धुंध की सघनता में वृद्धि हो रही है। हालांकि दो या तीन दिनों के दौरन धुंध में कमी की संभावना है। शनिवार को बादलों की आवाजही के कारण पटना सहित 15 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढे़ं -

नेपाल में पांच दिनों तक मनाई जाती है दिवाली, होती है कौआ और कुकुर की पूजा; बौद्धों की भी जुड़ी हुई है आस्था

विश्वविद्यालय बंद होने से प्रमाण-पत्र निकालने में बढ़ी परेशानी, शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक