Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार में बारिश के आसार, अब तेजी से गिरेगा तापमान; घर से निकलें तो संभल कर

Bihar Weather Forecast बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है जो बिहार से झारखंड तक फैला है। इनके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने की उम्‍मीद है। इसके कारण ठंड का असर बढ़ेगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 07:24 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 07:24 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में बारिश के आसार, अब तेजी से गिरेगा तापमान; घर से निकलें तो संभल कर
Bihar Weather: बिहार में बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार का मौसम अगले दो से तीन दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह में कुहासा छाया रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जो बिहार से झारखंड तक फैला है। इनके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं।

loksabha election banner
  • दक्षिण बिहार के आज कुछ स्थानों पर छाए रहेंगे बाद
  • अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट
  • प्रदेश के ऊपर बना है चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र
  • 14-16 डिग्री के बीच रहेगा प्रदेश का न्यूनतम तापमान
  • 12.9 डिग्री के साथ गया का न्यूनतम तापमान दर्ज
  • मंगलवार को शुष्‍क बना रहा बिहार का मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के गया जिले का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम व न्यूनतम  तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को सुबह के समय में कोहरा छाए रहेगा।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना - 28.0 - 14.0
  • गया - 27.0 - 13.0
  • मुजफ्फरपुर - 27.0 - 17.0
  • पूर्णिया - 29.0 - 15.0
  • (अधिकतम, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

प्रदूषण की हालत में भी नहीं हो रहा सुधार

ठंड का मौसम आते ही वायु प्रदूषण की समस्‍या भी गहराने लगी है। पटना में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक लगातार ही चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार की सुबह पटना के राजबंशीनगर में वायु एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 274 दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.