विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार में दीवाली पर 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में छाए रहेंगे बादल; पढ़ें मौसम का हाल

Published: Wed, 30 Oct 2024 07:47 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में दीवाली पर मौसम करवट लेने वाला है। पांच जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई ...और पढ़ें

बिहार में दीवाली पर बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
बिहार में दीवाली पर बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने के आसार
  2. बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवा बढ़ाएगी ठंड

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में दीपावली तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दीपावली पर दक्षिण पूर्व बिहार के पांच जिलों के भागलपुर, बांका, जमुई , मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

जबकि, शेष जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पुरवा हवा के कारण नमी का प्रभाव बना रहेगा।

48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गया जिले में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष जिलों का मौसम सामान्य बना रहा।

मंगलवार को औरंगाबाद, गोपालगंज, सासाराम, पुपरी , मधुबनी, पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों दीवाली पर साफ रहेगा मौसम

उत्तर बिहार में दीपावली तक आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने कहा कि अगले चार दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।

मंगलवार का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

अगले चार दिनों तक पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने किसानों को सुझाव दिया है कि मौसम को देखते हुए धान की फसलों की कटाई कर तैयार करें। वहीं मटर लहसुन रबी प्याज धनिया आदि की बोआई करें।

बिहार का मौसम

  • सुबह: तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 67%, हवा की गति 1 किमी/घंटा
  • दोपहर: तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 36%, हवा की गति 7 किमी/घंटा
  • शाम: तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 33%, हवा की गति 7 किमी/घंटा
  • रात: तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 50%, हवा की गति 3 किमी/घंटा

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट