विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में अगले 4 दिन लीजिए मौसम का मजा, इन इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

Published: Tue, 13 May 2025 07:25 AM (IST)

Bihar Weather भीषण गर्मी के बीच बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां मौसम का मिजाज अब बदलने वाला ...और पढ़ें

बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट (जागरण)
बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट (जागरण)

HighLights

  1. कल से बिहार में मेघ गर्जन, व्रजपात के साथ वर्षा के आसार
  2. किशनगंज, अररिया एवं सुपौल में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी
  3. दो डिग्री गिरावट के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: प्रदेश के मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है। गर्म पछुआ के कारण दिन और रात गर्म होने के साथ शुष्क बना हुआ है। मौसम में सुधार की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 14 से 18 मई के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा चलने के साथ वर्षा के आसार हैं।

मौसम में आने वाले बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी व लू (हीट वेव) से राहत की संभावना है। आज शाम तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश के भागों से दक्षिण झारखंड तक द्रोणिका का प्रभाव बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ नमी के प्रभाव बना रहेगा।

बिहार के इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी

दक्षिणी भागों के अलावा उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म एवं आर्द्र दिन रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, अररिया एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत कई जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 41.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित 26 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, गया, किशनगंज, जमुई जिले में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। अररिया में सर्वाधिक वर्षा 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्री मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 65 फीसद अधिक वर्षा अब तक दर्ज की गई है।

बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।