Move to Jagran APP

Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम, अगले दो से तीन दिनों तक इन इलाकों में होगी बारिश

Bihar Weather Update बिहार का मौसम अचानक बदल गया है। उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। दक्षिण और मध्‍य बिहार में शुक्रवार को भारी बारिश हुई है। यह सिल‍सिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 03:51 PM (IST)
Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम, अगले दो से तीन दिनों तक इन इलाकों में होगी बारिश
बिहार के छह जिलों में आज वर्षा की संभावना। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update : प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण अब मूसलधार वर्षा नहीं हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को राज्‍य में मौसम का मिजाज बदल गया। राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हुई है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्‍थ‍िति बनी रह सकती है। राजधानी समेत प्रदेश के हसनपुरा एवं लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पूर्वी की जगह पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना है।  

loksabha election banner

इन जिलों में वर्षा के हैं आसार 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के छह जिले के सुपौल, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका एवं जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने के आसार हैं। राजधानी समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

सामान्‍य से 42 प्रतिशत कम हुई वर्षा

गुरुवार को समस्तीपुर के हसनपुरा में 10 मिमी वर्षा वहीं राजधानी में 2.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के लखीसराय में 1.8 मिमी वर्षा हुई। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 38.9 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पछुआ हवा के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

दिन के समय कड़ी धूप शरीर को झुलसा देती है। बादल की वजह से कुछ राहत तो मिलती है लेकिन जैसे ही बादलों की ओट से सूर्य बाहर निकलते हैं, उनकी तपिश काफी ज्‍यादा होती है। इस वजह से छुट्टी के समय स्‍कूली बच्‍चों को काफी मुसीबत हो जाती है। 

प्रमुख शहरों का तापमान

  • पटना - 36.0
  • गया - 34.1
  • भागलपुर - 38.0
  • औरंगाबाद - 38.9
  • मुजफ्फरपुर - 34.4
  • दरभंगा - 36.2
  • डेहरी - 34.6
  • मोतिहारी - 34.0
  • वैशाली - 37.2
  • बांका - 37.5
  • नवादा - 36.8

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.