Bihar Weather News: चार दिनों तक सुहावना रहेगा मौसम, फिर भी इस वजह से रहना होगा सावधान
Bihar Weather Update बिहार में अगले चार दिनों तक आंधी-पानी के साथ ही वज्रपात के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: राजधानी समेत बिहार के अलग-अलग हिस्सों में दो दिनों से मौसम खुशगवार बना हुआ है। सूरज के साथ बादलों की अठखेलियों और तेज बहती हवा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। कभी-कभार बूंदाबांदी भी हो रही है। अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की उम्मीद है। करीब 20-25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा का प्रवाह हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने जारी कर रखा हे अलर्ट
शुक्रवार सुबह से पटना का मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चार दिनों तक पटना समेत पूरे प्रदेश में आंधी-पानी के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी। साथ ही प्रदेश में मेघ गर्जन व वज्रपात का पूर्वानुमान है। वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को गया के शेरघाटी में 38.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि रोहतास जिले के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर प्रदेश का गर्म शहर दर्ज किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा
- गया के शेरघाटी में 38.6
- औरंगाबाद के देव में 34.6
- रोहतास के इंद्रपुरी में 21.4
- नौहट्टा में 20
- चेनारी में 20
- औरंगाबाद में 15.4
- भभुआ में 11.2
- अधौरा में 11
- सासाराम में 5.4
- डेहरी में 3.8
- नवादा के रजौली में 3.4
- रफीगंज में 2.4
- राजधानी में 1.0 मिमी वर्षा
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
- पटना 32.9
- गया 30.5
- मुजफ्फरपुर 32.2
- भागलपुर 35.2
- दरभंगा 34.0
- डेहरी 30.8
- औरंगाबाद 31.1
- वाल्मीकि नगर 35.9
- बांका 31.9
- मोतिहारी 34.0
(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)