Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: पूरे बिहार में कब तक दस्तक देगा मानसून? मौसम विभाग ने कर दिया क्लियर, वर्षा को लेकर ये है ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:25 AM (IST)

    Bihar Weather Today पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ आर्द्र दिन रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। रोहतास औरंगाबाद भोजपुर और अरवल में लू के आसार हैं। वहीं मानसून (Monsoon Update) को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। पूर्वानुमानों के मुताबिक तीन से चार दिन में इसका असर दिखेगा।

    Hero Image
    तीन से चार दिनों में पूरे बिहार में छा जाएगा मानसून

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) छा जाएगा। इसके लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बिहार के रक्सौल की सीमा से मानसून गुजर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वैशाली एवं बक्सर में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान किशनगंज में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को वैशाली में भीषण उष्ण लहर रिकॉर्ड किया गया।

    वहां पर राज्य में सर्वाधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, डिहरी, भोजपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज एवं अरवल में उष्ण लहर दिनभर चलती है। डिहरी में 40.8, भोजपुर में 41.4, औरंगाबाद में 41.1, अरवल में 41.3 एवं गोपालगंज में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    अभी जारी रहेगा लू का कहर

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को राज्य के दक्षिणी भाग में एक या दो स्थानों पर गर्म वातावरण बना रहेगा। वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर एवं अरवल में एक या दो स्थानों पर लू का कहर जारी रहेगा।

    राजधानी में भीषण गर्मी ने किया परेशान

    राजधानी में भीषण गर्मी ने लोगों का खूब पसीना बहाया। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह दस बजे ही वातावरण में गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करने लगे। दोपहर में राजधानी का वातावरण काफी गर्म हो गया।

    लोगों को घरों में भी परेशानी महसूस हो रही थी। राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के कारण शहर की सड़कों पर वीरानी छाई रही। सोमवार को भी राजधानी में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विज्ञानियों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Monsoon Rain: बिहार के इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, अगले 48 घंटे बाद आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश

    Bihar Weather Today: पटना समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल