यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: बिहार में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर, 19 जिलों में अलर्ट; 2 दिन आंधी-पानी के आसार
चक्रवाती तूफान दाना के कारण पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा ...और पढ़ें

HighLights
- पुरवा के प्रवाह से पटना समेत 13 जिलों के तापमान में आई गिरावट
- बिहार में तूफान के असर से दो दिन आंधी-पानी के आसार
न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना
.jpeg)
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| पटना | 33.3 | 24.5 |
| गया | 31.8 | 22.8 |
| भागलपुर | 33.4 | 24.5 |
| मुजफ्फरपुर | 31.6 | 24.4 |
औरंगाबाद में भी दिखेगा असर
औरंगाबाद में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। चक्रवात दाना का असर औरंगाबाद में 24 से 29 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 25 अक्टूबर को औरंगाबाद समेत बिहार के पूर्वी एवं दक्षिणी झारखंड से सटे जिले में मेघ गर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।
इस दौरान वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिले में कई क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। वर्षा का असर खेती पर पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी मौसम खराब होने पर अपने जानवर को खुले स्थान एवं पेड़ों के पास न रखें। आकाशीय बिजली गिरने से जान माल एवं पशुओं को हानि की संभावना रहती है। वर्षा के दौरान पेड़ के नीचे न रहें। वज्रपात के साथ तेज वर्षा हो सकती है।
