Move to Jagran APP

Bihar Weather News: पछुआ के प्रभाव से अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, दो-तीन दिनों बाद बदलेगा मौसम

10.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया सबसे ठंडा शहर। 14.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान। 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच औसत न्यूनतम तापमान। सात जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट। राजधानी समेत 14 जिलों का तापमान बढ़ा।

By prabhat ranjanEdited By: Vyas ChandraPublished: Thu, 01 Dec 2022 07:19 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 07:19 AM (IST)
Bihar Weather News: पछुआ के प्रभाव से अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, दो-तीन दिनों बाद बदलेगा मौसम
दो-तीन दिनों बाद बिहार में बढ़ेगी ठंड। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि तो कई में आंशिक गिरावट की स्थिति बनी है। बुधवार को प्रदेश के सात जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के 14 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

loksabha election banner

दो-तीन दिनों बाद दिखेगा मौसम में बदलाव  

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। औसत न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। बुधवार को कोहरे की सघनता में भी बढ़ोतरी से दृश्यता में कमी देखी गई। राजधानी व इसके आसपास इलाकों में सुबह के समय मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते हीं कोहरा छाया रहा।

दिसंबर महीने में दिखेगा कुहासे का प्रभाव

मौसम विज्ञानी की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरे में बढ़ोतरी होगी। दिसंबर महीने में कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश का गया जिला 10.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, अररिया, सबौर, कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के सीवान, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, फारबिसगंज एवं पूर्णिया जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर अभी मौसम खुशगवार बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना 14.2
  • गया 10.8
  • औरंगाबाद 11.7
  • रोहतास 12.5
  • सीतामढ़ी 12.2
  • सीवान 13
  • बांका 12.1
  • सबौर 12.5
  • बेगूसराय 13.4
  • पूर्वी चंपारण 14.5
  • वाल्मीकि नगर 15.0

(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.