Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather : बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, 24 घंटे में तीन डिग्री तक चढ़ा पारा; इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

    बिहार में गुरुवार से मौसम बिगड़ने वाला है। लोग भीषण गर्मी का एहसास करेंगे। पटना में तापमान बीते 24 घंटे में तीन डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में चार दिनों के दौरान दो से चार डिग्री वृद्धि के आसार हैं। गुरुवार से दक्षिणी भागों में गर्म दिन व कुछ स्थानों गर्म हवा चलने की संभावना है।

    By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 15 May 2024 07:42 AM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather News In Hindi पटना समेत प्रदेश का मौसम गुरुवार से करवट लेगा। पश्चिम बंगाल से आने वाली पूर्वी हवा के कारण आंशिक बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी के आसार बने रहे। हालांकि, मौसम सामान्य बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार से पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म दिन व कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने के आसार है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान तीन-चार डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं। वर्षा का सिलसिला थमने के साथ ही मंगलवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    तीन डिग्री वृद्धि के साथ राजधानी (Patna Tempreture) का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म स्थान रहा। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

    पश्चिम चंपारण में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

    Bihar News पश्चिम चंपारण के गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा 46.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि, जमुई के चकिया में 26.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 11.0 मिमी, शिवहर में 10.2 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 6.4 मिमी, नवादा के नरहट में 6.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    मंगलवार को पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 19 मई को पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व आंधी-पानी की संभावना है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 39.0 26.5

    गया 39.1 22.8

    भागलपुर 38.8 24.9

    मुजफ्फरपुर 35.2 26.3

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Pawan Singh: बेटे के खिलाफ चुनावी मैदान में पवन सिंह की मां, काराकाट से भर दिया पर्चा; सियासी अटकलें तेज

    Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के खिलाफ पटना में परिवाद दायर, चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी टेंशन!