Move to Jagran APP

Bihar Weather News: पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में हल्की वर्षा के आसार, वज्रपात का भी अलर्ट

Bihar Weather Update दिन में कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की छांव आजकल मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रह रहा है। कभी-कभी फुहारें भी पड़ने लगती हैं। आज भी बिहार के 19 जिलों में हल्‍की वर्षा के आसार हैं।

By JagranEdited By: Vyas ChandraPublished: Thu, 29 Sep 2022 06:44 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:18 PM (IST)
Bihar Weather News: पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में हल्की वर्षा के आसार, वज्रपात का भी अलर्ट
बिहार के कई जिलों में वर्षा के आसार। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है। हालांकि धीरे-धीरे यह प्रभाव कम होता जा रहा है। बुधवार को राजधानी में दोपहर बाद बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहाना बना रहा। वहीं प्रदेश के गौनाहा में 56.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के या, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्के स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है, जबकि अन्य जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा।

loksabha election banner
  • 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राजधानी का तापमान 
  • 36.8 डिग्री सेल्सियस वैशाली का अधिकतम तापमान 
  • 56.6 मिमी गौनाहा में वर्षा 

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र आंध्रप्रदेश के तट से सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है। इसके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में वज्रपात व वर्षा के आसार है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा 

प्रदेश के गौनाहा में 56.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सिमरी में 41.2, एकंगरसराय में 54.6, मधेपुरा में 24.4, रामनगर में 23.4, भीमनगर में 18.4, बीरपुर में 11.6, मखदुमपुर में 10.2, कोईलवर में 9, बेनीबाद में 8, नौहट्टा में 8, ब्रह्मपुर में 7.6, बिहटा में 6.6, हुसैनगंज में 6.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना          34.5
  • गया            33.7
  • भागलपुर     35.0
  • मुजफ्फरपुर 31.2
  • नवादा         35.9
  • औरंगाबाद   33.0
  • दरभंगा       34.4
  • बांका          35.5

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.