Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather : तपती धूप से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट, इन जिलों में अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:03 AM (IST)

    पटना समेत दक्षिणी भागों के 19 जिलों में गर्म दिन रहने के साथ लू की चेतावनी है। बक्सर भभुआ रोहतास गया अरवल भोजपुर जहानाबाद नवादा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण सीतामढ़ी शिवहर मधुबनी सुपौल अररिया किशनगंज पूर्णिया मधेपुरा कटिहार में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा का प्रवाह होने व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather News Hindi राजधानी समेत प्रदेश में बीते नौ दिनों से भीषण गर्म व लू प्रभाव जारी है। भीषण लू के कारण लोगों के साथ पशु-पक्षियों का भी जीना मुहाल हो गया है। गर्मी व लू से राहत को लेकर मानसून का इंतजार करने वाले लोगों को चार से पांच दिन इंतजार करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना सहित दक्षिण भागों में अभी तीन से चार दिनों तक लू व गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बंगाल की खाड़ी स्थित इस्मालपुर में बीते 16 दिनों से कमजोर पड़ा है।

    पूर्णिया व किशनगंज के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाले मानसून को आने में पांच से छह दिनों का समय लगने की संभावना है। ऐसे में खासतौर पर राजधानी समेत दक्षिणी भागों में गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहने की संभावना है।

    19 जून की शाम से बादल छाए रहने के साथ 20 जून से ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। वहीं, चार दिनों बाद मानसून की सक्रियता के प्रभाव से 20-22 जून के दौरान पटना सहित सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पुर्वानुमान है।

    मानूसन (Monsoon In Bihar) आने में देर होने के कारण पश्चिमी हवा सहायक होती है। पश्चिमी हवा जब ज्यादा समय तक भारतीय क्षेत्र में रहती है तो दक्षिण पश्चिम मानसून की हवाओं को इन्हें काटना पड़ता है।

    इसमें समय लगने के कारण मानसून में देर होती है। बंगाल की खाड़ी में हवाओं का कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने में चार से पांच दिनों का समय लगेगा। इसके बाद तेजी से मानसून को आगे बढ़ने के आसार हैं।

    पटना समेत दक्षिणी भाग रहेंगे अभी गर्म

    सोमवार को राजधानी समेत 18 जिले लू की चपेट में रहेंगे। इसमें दक्षिणी भागों के आठ जिले के बक्सर, भभुआ, रोहतास, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत अन्य दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ लू के आसार हैं।

    उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवा का प्रवाह होने व हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी असम तक एक द्रोणिका का फैलाव बना हुआ है। इनके कारण उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार जताए गए हैं।

    राजधानी समेत प्रदेश में लू का कहर जारी

    Bihar News रविवार को पटना समेत 17 शहर लू की चपेट में रहे। पटना और मुंगेर में गर्म दिन रहने के साथ उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा। जबकि, गया , छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, नवादा, राजगीर, अरवल, बिक्रमगंज, मुंगेर व जीरादेई में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा।

    रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री वृद्धि के साथ 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, उत्तरी भागों के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 72.8 मिमी, तैबपुर में 45.6 मिमी, अररिया में 43.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    शहर वृद्धि तापमान

    पटना 6.3 43.0

    गया 6.8 44.4

    छपरा 7.2 43.1

    डेहरी 7.3 45.2

    शेखपुरा 8.5 44.2

    गोपालगंज 6.8 42.4

    बक्सर 9.1 45.6

    औरंगाबााद 8.5 45.3

    अरवल 9.2 45.7

    नवादा 8.1 44.1

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Pappu Yadav : CM नीतीश कुमार से मिलेंगे पप्पू यादव, खुद कर दिया कन्फर्म; क्या होगी बातचीत?

    Vijay Sinha : बिहार में RJD को ऐसे चोट देगी सरकार, रडार पर ये बड़े अधिकारी; डिप्टी सीएम की नई घोषणा से मचा हड़कंप