विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar weather: राज्य में फिर से लौटेगा मानसून, मौसम विज्ञानियों ने दिए ये संकेत

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Wed, 27 Sep 2023 06:43 AM (IST)

मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। राज्य के दक्षिणी भाग के कुछ क्षेत्रों में वर्षा रिकॉर्ड ...और पढ़ें

बिहार में फिर से लौटेगा मानसून। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बिहार में फिर से लौटेगा मानसून। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पटना : दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के कुछ भागों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के पश्चिमी भाग से लौटने का संकेत दे दिया है। दो से तीन दिनों में मानसून मध्य भारत से लौट सकता है। वहीं, 30 सितंबर तक बिहार से भी मानसून लौटने के आसार हैं। मानसून लौटने के उपरांत राज्य में वर्षा लगभग थम जाएगी।

छाएं रहे बादल

बता दें कि मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। राज्य के दक्षिणी भाग के कुछ क्षेत्रों में वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के गया एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। बुधवार को प्रदेश के मौसम में काफी सुधार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा लगा रही 'शिक्षकों' का बेड़ा पार; महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ, दो दशक से था इंतजार

राज्य में अधिकतम तापमान हरनौत में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान समस्तीपुर के पूसा में रिकार्ड किया गया, वहां पर 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

उत्तर बिहार में मौसम का हाल

उत्तर बिहार में मौसम अब आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि, इस दौरान आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। 30 सितंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को अगले एक अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।

आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान 30 सितंबर के आसपास एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। तब अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ेंः  BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा लगा रही 'शिक्षकों' का बेड़ा पार; महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ, दो दशक से था इंतजार