विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में मानसून की दस्तक, सीमांचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पटना में छाए रहेंगे बादल

Published: Sun, 07 Jun 2026 07:55 AM (GMT+05:30)

बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है, जिससे बिहार के मौसम में बदलाव आएगा। पटना सहित ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पश्चिम मानसून मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों से होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ने की संभावना है।

वहीं, उत्तर प्रदेश और आसपास इलाकों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बने होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इन सभी मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों के दौरान मौसम का तेवर बदलने के साथ लोगों को गर्मी से राहत की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिण भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है। सीमांचल के 10 जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में नमी युक्त हवा का प्रसार और तापमान के संयुक्त प्रभाव से बादल बन रहे हैं। सोमवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया, सीतामढ़ी और सुपौल में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित शेष जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस एवं 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर भागों के ज्यादातर भागों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी चंपारण के पताही में 74.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। मोतिहारी में अधिकतम 56 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

प्रदेश में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, गयाजी, पटना और रोहतास के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

स्थान वर्षा (मिमी)
पूर्णिया (रूपाली) 71.4
पूर्वी चंपारण (मधुबन) 68.2
मुंगेर (जमालपुर) 63.4
मोतिहारी 60.0
सीतामढ़ी (डुमरा) 54.8
पूर्णिया (कस्बा) 52.6
सुपौल (पिपरा) 50.2
पूर्वी चंपारण (ढाका) 48.6
मधेपुरा (कुमारखंड) 47.2
सुपौल 45.6
किशनगंज (गलगलिया) 45.4
दरभंगा (जाले) 38.2
पूर्वी चंपारण (अरेराज) 37.4
पूर्णिया (धमदाहा) 36.0

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 37.0 26.6
गया 35.4 26.8
भागलपुर 32.4 23.7
मुजफ्फरपुर 32.8 23.6