स्वेटर-शॉल का कर लें इंतजाम, बिहार में सुबह-रात पड़ेगी ठंड; कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार
Bihar Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में पुरवा और पछुआ हवाओं के मिश्रण से मौसम में ...और पढ़ें
-1792202081369_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पुरवा और पछुआ के मिश्रण से मौसम का तेवर बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है तो सुबह और रात में गुलाबी ठंड लोगों को सुहाने लगी है। पुरवा और पछुआ हवा के मिश्रण से मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के साथ उत्तर और दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।
24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहा। भभुआ में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बांका, भभुआ, दरभंगा, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, रोहतास, सहरसा, पटना, वैशाली आदि स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
रविवार को पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण , मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी आदि जिलों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है।
शुक्रवार को प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क और सामान्य बना रहा। शुक्रवार को पटना सहित ज्यादातर भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस एवं 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को दरभंगा में 5.2 मिमी एवं जहानाबाद में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पंजाब एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इनके प्रभाव से पछुआ के कारण प्रदेश के मौसम शुष्क बने होने के साथ सामान्य बने रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.7 25.2
गया 32.8 23.8
भागलपुर 32.6 24.2
मुजफ्फरपुर 31.8 25.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
