विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: दिवाली लाई ठंड, प्रदेश में पछुआ का प्रभाव; लुढ़का पटना सहित 19 शहरों का तापमान

By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 10 Nov 2023 07:49 AM (IST)

Bihar Weather Update दिवाली पास आने के साथ-साथ बिहार में ठंड भी नजदीक आ रही है। हर गुजरता दिन सर्दी ...और पढ़ें

Bihar Weather: दिवाली लाई ठंड, प्रदेश में पछुआ का प्रभाव; लुढ़का पटना सहित 19 शहरों का तापमान
Bihar Weather: दिवाली लाई ठंड, प्रदेश में पछुआ का प्रभाव; लुढ़का पटना सहित 19 शहरों का तापमान

HighLights

  1. 14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज सबसे ठंडा शहर
  2. 17.9 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान

जासं, पटना। पछुआ के प्रभाव से राजधानी समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री क्रमिक गिरावट आने से ठंड में आंशिक वृद्धि की संभावना है।

प्रदेश के अधिसंख्य भागों में धुंध का प्रभाव व हिमालय के तलहटी वाले इलाकों के अलावा ग्रामीण भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह-शाम सिहरन की स्थिति बनी रहेगी।

बीते 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। पूर्णिया जिले में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। 14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 17.9 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी रवींद्र कुमार ने बताया कि पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध का असर रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहेगा।

ये भी पढे़ं -

Bihar News: फर्जी किसान बन नहीं बेच सकेंगे धान, आधार कार्ड से होगा सत्यापन; 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदारी

बिहार में पहली बार ऐसा होगा, दिवाली-छठ की छुट्टियों में बच्चे घर पर करेंगे होमवर्क