विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Alert: पटना समेत 10 जिलों में बारिश, 19 में हैवी रेन अलर्ट; 27 सितंबर तक असर

By Prabhat RanjanEdited By: Radha Krishna
Published: Thu, 24 Sep 2026 03:58 PM (IST)

Bihar Weather News: बिहार में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, ...और पढ़ें

उत्तर बिहार के जिलों पर ज्यादा असर

उत्तर बिहार के जिलों पर ज्यादा असर

HighLights

  1. अगले तीन दिनों तक बिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी।

  2. 24 सितंबर को उत्तर बिहार के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना।

  3. पटना सहित कई इलाकों में 27 सितंबर तक मौसम का असर रहेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी-वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। 24 सितंबर को कई इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर बिहार के जिलों पर ज्यादा असर

24 सितंबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और मुजफ्फरपुर में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों के अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

25-26 सितंबर को भी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को राज्य में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि 26 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। 27 सितंबर को गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है।

पटना में भी बारिश के आसार

पटना में 24 सितंबर को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार 25 और 26 सितंबर को भी एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पटना में 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

40-50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

बारिश के साथ कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग से जुड़े पूर्वानुमानों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

28 सितंबर के बाद राहत के संकेत

IMD के मौजूदा पूर्वानुमान के मुताबिक 28 सितंबर से बिहार के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29 और 30 सितंबर के लिए भी फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।