Bihar Chunav 2025 Voting Live: बिहार चुनाव को CEC ज्ञानेश कुमार ने बताया ऐतिहासिक, SIR पर भी कही बड़ी बात
Bihar election 2025 phase 2 voting Live: विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इसमें 122 सीटों के कुल 1302 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। मतदाता सुबह से ही वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार
Bihar vidhan sabha chunav phase 2 Polling Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है।इसको लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। इस लाइव ब्लॉग में बिहार चुनाव की पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ
Bihar Election 2025 Live: 7.5 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी: मुख्य चुनाव आयुक्त
बिहार चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, "... 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक थे। सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में भाग लिया। सभी राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी रही। चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 जिलाधिकारियों में से किसी को भी एसआईआर के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई..."
Bihar Election 2025 Live: मधुबनी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का शाम 5 बजे तक मतदान
विधानसभा क्षेत्र: मतदान प्रतिशत
हरलाखी: 62.38
बेनीपट्टी: 59.59
खजौली: 66.90
बाबूबरही: 64.02
बिस्फी: 61.16
मधुबनी: 60.25
राजनगर: 59.50
झंझारपुर: 57.73
फुलपरास: 60.37
लौकहा: 66.25
Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान

Bihar Election 2025 Live: औरंगाबाद में शाम पांच बजे तक वोटिंग

Bihar Election 2025 Live: मधुबनी में 61.79 प्रतिशत वोटिंग
मधुबनी में पांच बजे तक 61.79 प्रतिशत वोटिंग
Bihar Election 2025 Live: महागठबंधन जीतेगा:अशोक गहलोत
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "इस चुनाव में बिहार में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। उन्होंने (एनडीए) हर महिला को 10,000 रुपये बांटे। हमें उम्मीद है कि महिलाएं निष्पक्ष मतदान करेंगी। हमने कभी नहीं सुना कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पैसे बांटे जाते हैं। हमें उम्मीद है कि महागठबंधन जीतेगा।"
Bihar Election 2025 Live: रिकॉर्ड वोटिंग के बीच नीतीश कुमार का JDU दफ्तर का दौरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग जोरों पर चल रही है। रिकॉर्ड मतदान के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय का दौरा किया, जबकि विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने "रिजल्ट, रिस्पेक्ट और राइज" का नारा दिया।
Bihar Election 2025 Live: पश्चिमी चंपारण और मधुबनी की हर विधानसभा सीट का मतदान प्रतिशत
पश्चिम चंपारण तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
वाल्मीकिनगर- 65.62
रामनगर- 62.57
नरकटियागंज -58.57
बगहा- 63.86
लौरिया- 60.33
नौतन- 61.70
चनपटिया- 63.79
बेतिया- 58.06
सिकटा- 62.36
मधुबनी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत
हरलाखी: 56.15
बेनीपट्टी: 54.60
खजौली: 59.18
बाबूबरही: 57.76
बिस्फी: 55.87
मधुबनी: 54.32
राजनगर: 53.69
झंझारपुर: 51.89
फुलपरास: 53.41
लौकहा: 58.68
Bihar chunav 2025 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत वोटिंग, किशनगंज अब भी आगे

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting Live: बिहार में तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा किशनगंज में 66.10 प्रतिशत और नवादा में सबसे कम 53.17 प्रतिशत रहा।
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Voting: SSB जवान ने लोगों पर चलाई लाठी, बूथ पर जमकर हुआ हंगामा

Bihar chunav 2025 Voting Live: मतदान के दौरान हिरासत में 13 लोग, कानून व्यवस्था में खलल का आरोप
शिवहर में मतदान के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में अलग- अलग स्थानों से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा तरियानी में शराब पीकर हंगामा करने के मामले में तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रीति सिंह के पति राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
Bihar Election 2025 Voting LIVE: SIR में कट गया नाम, इस बार वोट नहीं दे पाई खुशबू
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting में पूर्णिया के प्राणपट्टी की रहने वाली खुशबू देवी का दावा है कि SIR एक्सरसाइज के दौरान वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया था। वह कहती हैं, “मैं इस बार वोट नहीं दे पाई। मेरा नाम लिस्ट में नहीं था। मुझे नहीं पता क्या हुआ। हमारे घर कोई नहीं आया, मैं क्या कर सकती थी?”
प्राणपट्टी गांव के एक और निवासी, अमोल कुमार मेहता ने कहा कि मेरे बूथ पर कई असली वोटरों के नाम भी हटा दिए गए हैं। लोग परेशान हैं। वे सब यहीं रहते हैं। सिर्फ बड़े अधिकारियों को पता है कि ये नाम क्यों हटाए गए।
VIDEO | Bihar Assembly Polls Phase 2: Khusbu Devi, a resident of Pranpatti in Purnia, claims her name was deleted from the voters’ list during the SIR exercise. She says, “I couldn’t vote this time. My name wasn’t on the list. I don’t know what happened. No one came to our house,… pic.twitter.com/5xGl4iQaUq
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
Bihar chunav 2025 Voting Live: जीतनराम मांझी ने किया मतदान, कहा- 122 में से 80 सीटें जीतेगा NDA
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting Live गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दूसरे चरण के मतदान पर कहा, "भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है। आज मैंने यहां पर मतदान दिया। हम NDA की वकालत करते रहे हैं। प्रथम चरण में 65% मतदान हुए हैं, जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है। इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा। हमारे 122 में से कम से कम 80 उम्मीदवार जीतेंगे। यहां पर भी आधे से ज्यादा मत NDA को मिला है।"
#WATCH | #BiharAssemblyElections | गयाजी, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है... आज मैंने यहां पर मतदान दिया... हम NDA… pic.twitter.com/mczjKFxdM1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Election 2025 LIVE Voting News: सीतामढ़ी के सोनवा में मतदान का बहिष्कार, निर्दोषों पर दर्ज केस वापसी की मांग
LIVE Bihar Assembly election 2025: सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के बथनाहा पूर्वी पंचायत के सोनवा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 350, 351 और 352 पर मंगलवार को ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह से शाम तक तीनों बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व हुए सड़क जाम प्रकरण में पुलिस ने गांव के कई निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी के विरोध में उन्होंने मतदान से दूरी बना ली। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक निर्दोषों पर से मुकदमा वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक वे वोट नहीं देंगे।
सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी ग्रामीण अपने निर्णय पर कायम रहे, जिससे तीनों बूथों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
Bihar chunav 2025 Voting Live: 'महुआ हमारे नाम से जाना जाता है', तेजप्रताप ने किया बदलाव का दावा
#WATCH | पटना, बिहार: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने #BiharElections के द्वितीय चरण पर कहा, "वोटिंग हो रही है। अपने तरीके से लोग मतदान कर रहे हैं...महिलाओं की संख्या बढ़ी है और महिलाएं बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रही हैं। बदलाव होगा... महुआ हमारे… pic.twitter.com/si52B75m1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Bihar Election 2025 Live: गुरुआ विधानसभा में ज्यादा मतदान, भागलपुर में सबसे कम
एक बजे तक सबसे ज्यादा मतदान वाली विधानसभा सीट
गुरुआ- 55.91
बाराचट्टी- 54.10
शेरघाटी- 53.77
झाझा- 53.66
वाल्मीकि नगर- 53.60
रफीगंज- 53.60
इन विधानसभा सीटों पर सबसे कम वोटिंग
भागलपुर- 33.98
फुलपरास- 41.76
मधुबनी- 42.18
राजनगर- 42.20
काराकाट- 42.65
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Voting: किस विधानसभा में कितने प्रतिशत पड़े वोट, देखें आंकड़ा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting Live
पश्चिम चंपारण जिले में दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत
वाल्मीकि नगर : 53.60
सिकटा: 48.19
रामनगर : 49.34
नौतन : 48.70
नरकटियागंज: 46.33
लोरिया: 46.86
चनपटिया : 49.55
बेतिया : 45.57
बगहा: 50.83
मधुबनी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दोपहर 1 बजे तक मतदान
हरलाखी: 43.88
बेनीपट्टी: 43.78
खजौली: 45.85
बाबूबरही: 44.29
बिस्फी: 44.34
मधुबनी: 42.18
राजनगर: 42.20
झंझारपुर: 40.63
फुलपरास: 41.76
लौकहा: 45.24
कटिहार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत
बलरामपुर 47.31
बरारी 49.78
कदवा 44.78
कटिहार 45.61
कोढ़ा 48.88
मनिहारी 50.32
प्राणपुर 52.34
Bihar Chunav LIVE Voting: बिहार में एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान, किशनगंज सबसे आगे

बिहार विधानसभा चुनाव में एक बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम वोटिंग मधुबनी जिले में 43.39 और सबसे ज्यादा में किशनगंज जिले में 51.86 मतदान हुआ है। बता दें कि बिहार में पहले चरण में एक बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Bihar Chunav 2025 Voting Live: अररिया में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी, दोनों के वाहन जब्त
Bihar Election 2025 LIVE Voting News: अररिया के फारबिसगंज कॉलेज में बने बूथ संख्या 192,193 में भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर केशरी एवं कांग्रेस प्रत्याशी मनोज विश्वास में नोंकझोंक हो गई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रत्याशियों के वाहन को जब्त किया।
#WATCH बिहार: बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। वीडियो घटनास्थल से है
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने का आह्वान किया था। pic.twitter.com/E8lsKd7eaR
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE: कद छोटा लेकिन खींची बड़ी लकीर, बिहार चुनाव में पहली बार किया वोट
-1762847708597.webp)
कटिहार के कोढ़ा विधानसभा के बूथ संख्या 35 उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोरसंडा में बौनापन की शिकार दो सगी बहन पूजा कुमारी व राखी कुमारी ने पहली बार मतदान की। मुसंडा निवासी पूजा कुमारी और राखी कुमारी ने कहा कि वोट डालना नागरिक का दायित्व व प्रथम कर्तव्य भी है। सभी को मतदान में बढ़-चढ़ा कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा वोट सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य लिखता है। पोस्ट ग्रेजुएट सगी बहनों ने कहा कि बिहार को और सशक्त बनाने के लिए मतदान की हूं। पहली बार मतदान कर बहुत खुशी मिली है। ऐसा लगा है कि सरकार और राज्य निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही हूं। हमारे लिए यह गौरवान्वित पल है।
'चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती हैं', दिल्ली ब्लास्ट पर बोले प्रशांत किशोर
दिल्ली ब्लास्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है। उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए। सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों ने संसद में लोगों को भेजा है। पक्ष-विपक्ष वहां है। राष्ट्रीय सुरक्षा देश का मामला है। सब लोग सरकार के साथ खड़े हैं। उचित कार्रवाई सरकार करेगी।"
#WATCH पटना, बिहार: दिल्ली ब्लास्ट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "चुनाव के समय में इस तरह की बातें यदा कदा होती रहती है। उससे बिहार के लोगों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। बिहार का चुनाव है बिहार के मुद्दे पर वोट होना चाहिए। सुरक्षा के लिए बिहार और देश के लोगों… pic.twitter.com/Qr41hMgTcp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
'नदी के उस पार है पोलिंग बूथ', अररिया में 1000 से ज्यादा मतदाता नहीं कर पाए मतदान

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Phase 2 Voting Live: अररिया के रानीगंज के कालाबलुवा पंचायत के वार्ड एक, दो और तीन के करीब 1200 से 1500 मतदाता मतदान से वंचित है। इन मतदाताओं का कहना है कि हम लोगों के गांव में विद्यालय रहने के बाबजूद बूथ नहीं बनाया गया। नदी के उस पार बूथ है। उन्होंने कहा कि रात में ही किसी ने नाव को छुपा दिया। इधर बीडीओ रूबी कुमारी ने बताया की मतदान के लिए दो नाव दिए गए थे।
Bihar chunav 2025 Live: 'वोट चोरी का मामला आज भी जिंदा है' बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Voting: औरंगाबाद में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा कि महागठबंधन का हाव-भाव बदल गया है और मतदाताओं के भी हाव-भाव बदले हैं, जो यह दर्शाता है कि पिछले 20 सालों की जो सरकार है, उसको अलविदा कहने का समय आ गया है। मतदाताओं को अब यहां नई सरकार चाहिए और महागठबंधन की नई सरकार आ रही है। तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि हमारी वोटर अधिकार यात्रा के बावजूद आज भी वोट चोरी का मामला जिंदा है, वह खत्म नहीं हुआ है।
#WATCH | #BiharElection2025 | औरंगाबाद: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा, "...महागठबंधन का हाव-भाव बदल गया है और मतदाताओं के भी हाव-भाव बदले हैं, जो यह दर्शाता है कि पिछले 20 सालों की जो सरकार है उसको अलविदा कहने… pic.twitter.com/hW0JWEMULG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
LIVE Bihar Assembly election 2025: पोलिंग बूथ आठ किलोमीटर दूर, फिर भी कम नहीं हुआ उत्साह

Bihar Election 2025 Live: रोहतास में किन्नर समाज ने किया मतदान

Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Voting: घर में रखा था शव, परिवार ने निभाया लोकतांत्रिक दायित्व
किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पथरिया पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित योगी टोला गांव में एक अनोखा उदाहरण सामने आया है। यहां 100 वर्षीय वृद्धा टटू टुडू का निधन मतदान के दिन सुबह हो गया। परिवार में शोक का माहौल था, लेकिन इसके बावजूद लोकतंत्र के प्रति उनकी निष्ठा और जिम्मेदारी की भावना देखने लायक रही।
वृद्धा के निधन के बावजूद उनके परिजनों ने शव को घर में रखकर पहले अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। परिवार के कुल 12 सदस्य ठाकुरगंज विधानसभा के बूथ संख्या 345 पर पहुंचे और शांतिपूर्वक मतदान किया।
स्थानीय मतदाताओं ने बताया कि टटू टुडू हमेशा मतदान के महत्व पर जोर देती थीं और कहा करती थीं कि लोकतंत्र की असली ताकत वोट है। परिवार का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।
Bihar chunav 2025 Voting Live: इन 10 विधानसभा क्षेत्रों में बंपर वोटिंग, 11 बजे तक 35 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग
इन 10 विधानसभा क्षेत्रों में बंपर वोटिंग
गुरुआ- 37.99
बाराचट्टी- 36.91
वाल्मीकि नगर- 36.78
किशनगंज- 35.81
कोचाधामन- 35.58
टेकारी- 35.59
धौरेया- 35.39
शेरघाटी- 35.36
बेलागंज- 35.28
झाझा- 35.16
Bihar Election Live: किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग, मधुबनी में सबसे कम

Bihar Election 2025 Live: अरवल में वोट देने जा रही महिला की हादसे में मौत
अरवल जिले के शहरतेलपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह वोट देने के लिए मायके से ससुराल जा रही थी।उसकी पहचान सोनभद्र बंशी सूर्यपुर की रेशमा देवी के रूप में की गई। वह अपने मायके अरवल जिले के राम लखन बिगहा आई हुई थी, जहां से अपने पुत्र के साथ वोट देने के लिए बाइक से ससुराल सोनभद्र वंशी जा रही थी।
इसी दौरान शहर तेलपा इलाके में स्पीड स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई, सिर में चोट लगने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महिला के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। स्वजन का रो रोकर हाल बेहाल था।
Bihar Chunav 2025 Live: रितेश पांडे ने किया जीत का दावा, कहा- 100 परसेंट भरोसा है
जन सुराज नेता और खगड़िया से उम्मीदवार रितेश रंजन उर्फ रितेश पांडे ने बिहार चुनाव 2025 पर कहा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस बार शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। मुझे अपनी जीत का 100 परसेंट भरोसा है।”
VIDEO | Konar, Rohtas: Jan Suraaj leader and Khaghar candidate Ritesh Ranjan alias Ritesh Pandey on Bihar polls 2025 says, “I appeal to the people to vote this time for education and employment, and to think about the future of their children. I am 100 per cent confident of my… pic.twitter.com/mlB41r79CI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
Bihar Chunav Live: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने किया चौथी बार जीत का दावा
Bihar vidhan sabha chunav LIVE Voting: कांग्रेस विधायक और भागलपुर से उम्मीदवार अजीत शर्मा ने कहा कि लोगों ने पिछले 20 सालों के काम देखे हैं, कुछ नहीं हुआ। हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम बहुत कमज़ोर हैं। लोग नौकरी के लिए राज्य से बाहर जा रहे हैं। मैंने लोगों से महागठबंधन को वोट देने की अपील की है। भागलपुर के लोगों ने मुझे तीन बार विधायक चुना है। मैं असेंबली में आपकी सच्ची आवाज बना और डेवलपमेंट के लिए काम किया। सरकार का हिस्सा न होते हुए भी मैंने बहुत काम किया। इस बार महागठबंधन सरकार बनाएगा। भागलपुर के लोगों ने मन बना लिया है।
#WATCH | #BiharElection2025 | Bhagalpur, Bihar: Congress MLA and candidate from Bhaglpur, Ajeet Sharma says, "...People have seen the works of last 20 years, nothing was done...The health and education systems are really weak. People are migrating out of the state for jobs. I… pic.twitter.com/xxDN8OKTnD
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Bihar Election 2025: अधूरी मांगों के चलते पश्चिम चंपारण के 22 गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार
Bihar vidhan sabha chunav 2025 Phase 2 Voting Live: बगहा के रामनगर विधान सभा दोन क्षेत्र के 22 गांव के 18 बूथों पर 15000 के करीब मतदाता वोट नहीं देने की मांग पर अड़े हैं। जानकारी के मुताबिक एक भी मतदाता बूथ पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण पुल, सड़क, स्कूल और बिजली की मांग कर रहे हैं।
Bihar Election Live: बगहा में 95 वर्षीय महिला ने किया मतदान
-1762837807735.webp)
Bihar Election Live: नारदीगंज में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

सासाराम के निर्दलीय प्रत्याशी पर FIR दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला
सासाराम के निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार उर्फ डब्लू भैया पर आदर्श आचार संहिता के तहत प्राथमिक दर्ज की गई है। एसपी रोहतास रोशन कुमार ने इसकी जानकारी दी। निर्दलीय प्रत्याशी सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी के रिश्ते में देवर बताए जाते हैं।
Bihar Election Live: शिवहर में बुजुर्ग मतदाता ने किया वोट, महिला पुलिस ने गोद में उठाया

Bihar Election Live: बुजुर्ग महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया मतदान

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए मतदाता का उत्साह दिखाई दे रहा है। ऐसी ही दो तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में कटिहार में 111 नंबर मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए 90 वर्षीय महिला हमिदिया (बाएं तरफ की तस्वीर) पहुंचीं। उन्हें दो लोगों ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर बांका में 103 वर्षीय रेणु वाला दास (दाएं तरफ की तस्वीर) मतदान के लिए अपने पुत्र के साथ पहुंची थीं। दास के पुत्र ने उन्हें अपनी गोद उठा रखा था।
Bihar vidhan sabha chunav: बोधगया विधानसभा क्षेत्र में बौद्ध भिक्षुओं ने किया मतदान
-1762836312995.webp)
Bihar chunav 2025 Voting Live: बिहार बीजपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने परिवार संग डाला वोट
-1762836052546.webp)
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मतदान की अपील
बिहार चुनाव में मतदान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोशल मीडियाा पर लोगों से ज्यादा से ज्यादाा मतदान करने की अपील की है।
लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ने पहले चरण में ये दर्शाया है कि किस तरह बिहार के मतदाता परिवर्तन के लिए उत्साहित हैं। आज दूसरे चरण की वोटिंग में भी आग्रह है कि मतदान ज़रूर करें और अपने सगे-संबंधियों, साथियों व पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करें।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 11, 2025
बिहार को आर्थिक…
प्रियंका गांधी ने की मतदान की अपील
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिहार चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- बिहार में आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है। मैं प्रदेश के सभी भाइयों, बहनों से अपील करती हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्योग के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट कीजिए और एक ऐसी सरकार बनाइए जो समर्पित होकर आपके लिए काम करे।
सुबह 9 बजे तक गया जिले में सबसे ज्यादा मतदान

बिहार में दूसरे चरण के 20 जिलों में हो रही वोटिंग के दौरान सुबह 9 बजे तक गया में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा।
Bihar chunav 2025 Voting Live: 'वोटरों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा', पप्पू यादव ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पोलिंग बूथ नंबर 49, 45 पर लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वोटरों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। मैंने DM से बात की। अभी जिस तरह से चीजें हो रही हैं, वह गलत है। लोकतंत्र की अच्छी परंपराओं को बनाए रखें। मैं बस इतना जानता हूं कि सीमांचल और कोसी जिसके साथ खड़े होंगे, वही सरकार बनाएगा।
#WATCH | Bihar: Independent MP from Purnea says, "... at polling booth numbers 49, 45, people aren't being allowed inside. Voters are being lathi-charged. I spoke with DM. The way things are going right now is wrong. Maintain the healthy traditions of democracy. I only know that… https://t.co/Nq5lTfiBZt pic.twitter.com/qqUDgGBy3U
— ANI (@ANI) November 11, 2025
LIVE Bihar Assembly election 2025: बिहार सरकार के मंंत्री नीतीश मिश्रा ने किया वोट, झंझारपुर से हैं प्रत्याशी
VIDEO | Bihar Elections 2025: State Industries Minister and BJP candidate from Jhanjharpur Nitish Mishra casts his vote in Madhubani. #BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
(Full video available on PTI videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/g28enhSpYq
Bihar vidhan sabha chunav LIVE Voting: पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया वोट, लोगों से की मतदान की अपील
#WATCH | #BiharElection2025 | Katihar, Bihar: Former Deputy CM and BJP candidate from Katihar, Tarkishore Prasad casts his vote in the second and final phase of the State Assembly elections. pic.twitter.com/G128cMnNok
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Bihar vidhan sabha chunav LIVE Voting: मनिहारी के कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह ने परिवार के साथ किया वोट
-1762830821049.webp)
Bihar chunav 2025 Voting Live: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने किया वोट
#WATCH | Bihar: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, casts his vote at a polling booth in Purnea#BiharElection2025 pic.twitter.com/C8R03JCHe1
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Bihar chunav 2025 Voting Live: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने की वोटिंग

Bihar chunav 2025 phase 2 polling LIVE: बांका में उमड़ी मतदाताओं की भीड़, अपनी बारी का कर रहे इंतजार
-1762829576155.webp)
Bihar vidhan sabha chunav LIVE Voting: नवादा में EVM मशीन खराब, वोटर कर रहे इंतजार
-1762829182043.webp)
नवादा के नारदीगंज में मतदान केंद्र संख्या 36 पर ईवीएम मशीन खराब। अभी तक मतदान शुरु नहीं हुआ है। अधिकारी मशीन को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
Banka election 2025 Live बांका की महिलाओं ने नक्सलियों को दिया जवाब, बढ़चढ़ कर की वोटिंग
-1762828472530.webp)
Bihar chunav 2025 phase 2 polling LIVE: व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे जितेंद्र, कहा- शिक्षा और विकास के लिए दिया वोट
बोधगया में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हर तबके के लोग वोट डालने आए। दिव्यांग वोटर जितेंद्र कुमार ने कहा,"मैं लोगों से अपील करता हूं कि बिहार के विकास और भविष्य के लिए ज़्यादा से ज्यादा संख्या में वोट दें। मैं सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे लोगों और बुज़ुर्ग नागरिकों के लिए सुविधाएं दीं। मैंने बिहार की शिक्षा और विकास के लिए वोट दिया है।"
VIDEO | Bodh Gaya: People from all walks of life arrive to vote in the second phase of the Bihar Assembly elections. Especially-abled voter Jitendra Kumar says,
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
"I appeal to people to vote in large numbers for the development and future of Bihar. I thank the government for… pic.twitter.com/5cqM73zXxo
LIVE Bihar Assembly election 2025: बिहार में अंतिम चरण का मतदान, PM मोदी ने युवाओं से की ये अपील
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान की अपील की है। उन्होंने X पर ट्वीट कर लिखा, "बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।"
बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
Bihar chunav 2025 Voting Live: भाजपा नेता संजय जायसवाल ने की वोटिंग, परिवार रहा मौजूद
-1762826294729.webp)
#WATCH | #BiharElection2025 | BJP MP Sanjay Jaiswal and his family show their inked finger after voting at a polling booth in Bettiah, Bihar. pic.twitter.com/xS4aVJObUC
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Madhubani Election 2025 Live: पोलिंग बूथ के बाहर महिलाओं की लंबी कतार
-1762826151402.webp)
Bihar chunav 2025 Voting Live: चुनाव के महापर्व में शामिल होने की उमंग, बूथ पहुंची 83 वर्षीय अहिल्या
-1762825894499.webp)
LIVE Bihar Assembly election 2025: पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदाता, अपनी बारी का कर रहे इंतजार

Bihar Election 2025 LIVE Voting News: वोटिंग के लिए वोटरों में उत्साह, सुबह से ही लगने लगी लाइन
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के लिए सीतामढ़ी में एक पोलिंग बूथ के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हुए हैं। 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी।
VIDEO | Bihar Elections 2025: People queuing up in large numbers outside a polling booth in Sitamarhi since early morning. Voting is set to begin at 7 am on 122 seats across 20 districts.#BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/b6kFpOeFRg
Bihar chunav 2025 Live: पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिहार के भागलपुर में एक पोलिंग बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। Bihar Election 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
#WATCH | Security personnel deployed at a polling booth in Bhagalpur, Bihar.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting for the second and final phase of #BiharElections2025 will be held today in 122 constituencies across 20 districts of the state. pic.twitter.com/vmCpV0Jc0t
Bihar chunav 2025 phase 2 polling LIVE: बेतिया में मॉक पोलिंग, पार्टियों के एजेंट मौजूद
पश्चिम चंपारण के बेतिया में मॉक पोलिंग चल रही है, जिसमें EVM की जांच की जाती है।
#WATCH | West Champaran, Bihar | Mock polling underway at a polling booth in Bettiah.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting for the second and final phase of #BiharElections2025 will be held today in 122 constituencies across 20 districts of the state. pic.twitter.com/9G9E0t58QY
LIVE Bihar Assembly election 2025: वोटिंग से पहले गया में मॉक पोलिंग, चेक की गई EVM
गया जिले की इमामगंज विधानसभा सीट के एक पोलिंग बूथ पर मॉक पोलिंग चल रही है। Bihar Elections 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
#WATCH | Gaya ji, Bihar | Mock polling underway at a polling booth in Imamganj.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting for the second and final phase of #BiharElections2025 will be held today in 122 constituencies across 20 districts of the state. pic.twitter.com/tpeDdGS4qd
भागलपुर में वोटिंग के इंतजाम पूरे, मतदान बढ़ने की उम्मीद
Bihar Vidhan Sabha Chunav LIVE Voting: भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए पोलिंग स्टेशनों पर तैयारियां चल रही हैं। पिछले 40 वर्षों से यहां मतदान कम हुआ है। इस बार उम्मीद है कि युवा मतदाताओं की जागरूकता और प्रशासन के प्रयासों से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। प्रेसाइडिंग ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि दुर्गा चरण हाई स्कूल में चार बूथ बनाए गए हैं और यह बूथ नंबर 47 है। वोटर्स की संख्या 945 है। मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में वोट डालने आएंगे। सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
#WATCH | Bhagalpur, Bihar | Preparations underway at the polling stations for the second and final phase of #BiharElections2025
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting will be held in 122 constituencies across 20 districts of the state today. pic.twitter.com/9F8gwc511K
Bihar Election 2025 Live: गया में पोलिंग स्टेशन पर चल रही तैयारी, 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग
गया जी में Bihar Elections 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए पोलिंग स्टेशनों पर तैयारियां चल रही हैं। आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
#WATCH | Gaya Ji, Bihar | Preparations underway at the polling stations for the second and final phase of #BiharElections2025
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting will be held in 122 constituencies across 20 districts of the state today. pic.twitter.com/rbt39yBkbV
