विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: 10 दिनों में वसूला ₹15.50 करोड़ का चालान, दशहरा तक चलेगा विशेष अभियान

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:11 AM (IST)

परिवहन विभाग ने बिहार में दशहरा तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया है।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. दशहरा तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान।

  2. दस दिनों में 15.50 करोड़ रुपये का चालान कटा।

  3. हेलमेट, सीटबेल्ट न पहनने पर होगी कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो 07 : दस दिनों में 15.50 करोड़ का चालान, दशहरा तक चलेगा विशेष अभियान
राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना : दुर्गापूजा के मेले में घूमते समय भी हेलमेट, सीटबेल्ट समेत सभी तरह के यातायात नियमों का पालन जरूर करें। ऐसा न करने पर आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। परिवहन विभाग के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में दशहरा तक सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। पिछले दस दिनों में ही इस विशेष अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में 16 हजार से अधिक ई-चालान जारी किए जा चुके हैं। इन मामलों में लगभग 15.5 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि निर्धारित की गई है।
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 20 अक्टूबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक की ओर से अभियान संचालित किया जाएगा।

चौक-चौराहों और चेकपोस्टों पर विशेष नजर :
राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने मंगलवार को सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, एडीटीओ, एमवीआइ और ईएसआइ के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा की। परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों, चेक पोस्टों पर जांच अभियान को सघन बनाया जाए। जिला परिवहन पदाधिकारियों को अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा कार्रवाई की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने और खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।