विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में फर्जी मदरसों और संस्कृत स्कूलों पर लगेगा ताला, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए जांच के आदेश

Published: Fri, 29 May 2026 09:44 PM (IST)

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार में फर्जी तरीके से चल रहे मदरसों और संस्कृत विद्यालयों को बंद करने की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। (सोशल मीडिया)

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. फर्जी मदरसे और संस्कृत विद्यालय बंद होंगे।

  2. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जांच के आदेश दिए।

  3. शिक्षा में फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में फर्जी तरीके से संचालित मदरसे और संस्कृत विद्यालय बंद होंगे। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बिहार में चलने वाले सभी मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच करायी जाएगी और इसमें जितने फर्जी मदरसा और संस्कृत विद्यालय पाए जाएंगे, उनको बंद किया जाएगा।

मदरसा बोर्ड और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के माध्यम से संचालित होने वाले सभी मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जांच के आदेश दिया गया है। उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे संस्थानों को बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मदरसों पर लगेगा ताला

नियमों के विरुद्ध चलने वाले सभी विद्यालय, मदरसों पर ताला लगाया जाएगा। बिहार सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। जिस प्रकार हम मदरसों को पूरी प्रामाणिकता के साथ जांच कराने जा रहे हैं, उसी प्रकार से संस्कृत विद्यालयों की जांच भी आगे बढ़ाएंगे। किसी भी स्थिति में भेदभाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि फर्जी विद्यालकों व मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 11 संस्कृत विद्यालयों के बंद होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि ये दुखद है, जो हमारे 11 राजकीय संस्कृत विद्यालय थे, उनकी समीक्षा की गई।

समीक्षा में पाया गया कि जो 11 संस्कृत विद्यालय थे, वो कहीं न कहीं उपेक्षा के शिकार हुए हैं उन्हें फिर से चालू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन बचाने के लिए बनेगा स्पेशल सेल, अवैध कब्जेदारों पर चलेगा सरकार का डंडा