बिहार के किसानों को बड़ा तोहफा: रबी से फसल बीमा, गांवों में माइक्रो एटीएम और नए गोदाम
बिहार में रबी 2026-27 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होगी, जिससे किसानों को कृषि लागत के बराबर क्षतिपूर्ति मिलेगी ...और पढ़ें

रबी के मौसम में लागू होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
HighLights
रबी 2026-27 से बिहार में पीएम फसल बीमा योजना लागू।
किसानों को कृषि लागत के समतुल्य क्षतिपूर्ति, कम प्रीमियम।
ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रो-एटीएम, अन्न भंडारण गोदाम बनेंगे।
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के रबी मौसम से राज्य में लागू करने की स्वीकृति दी गई है।
इसके तहत किसानों को उनकी कृषि लागत के समतुल्य क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित होगा। किसानों को बहुत कम प्रीमियम राशि देनी होगी और प्रीमियम में राज्य एवं केंद्र सरकार भी अपना अंश देंगी।
कैबिनेट की ली जाएगी स्वीकृति
कितनी राशि किसानों को देने होगी, इस पर कैबिनेट से सहमति ली जाएगी। सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के रबी मौसम से राज्य में लागू करने की स्वीकृति दी गई है।
इसके तहत किसानों को उनकी कृषि लागत के समतुल्य क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित होगा। किसानों को बहुत कम प्रीमियम राशि देनी होगी।
प्रीमियम में राज्य एवं केंद्र सरकार भी अपना अंश देंगी। अगले वित्तीय वर्ष से मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना समाप्त हो जाएगी।
माइक्रो एटीएम से बैंकिंग सेवाओं का होगा विस्तार
वहीं सहकारिता में सहकार कार्यक्रम के तहत राज्य में 186 दुग्ध सहकारी समितियों, 618 पैक्स, 19 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों और सात अन्य सहकारी समितियों को बैंक मित्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
इन जगहों पर माइक्रो-एटीएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर दुग्ध सहकारी समितियों, पैक्स, पीवीसीएस, अन्य सहकारी समितियों और उनके सदस्यों के खाते खोले जाएंगे।
जबकि अन्न भंडारण योजना के तहत 36 समितियों में 1000, 2000 और 2500 टन क्षमता के गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है।
