विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में श्रमिकों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन और UPI से भुगतान

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:41 PM (IST)

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बिहार के सभी जिलों में विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन करेगा। अपर ...और पढ़ें

बिहार में श्रमिकों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन और UPI से भुगतान (AI Generated Image)

बिहार में श्रमिकों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, मौके पर होगा रजिस्ट्रेशन और UPI से भुगतान (AI Generated Image)

HighLights

  1. सभी जिलों में विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन होगा।

  2. बाल श्रम से मुक्त बच्चों के पुनर्वास पर विशेष ध्यान।

  3. भुगतान सुविधा के लिए कैश, कार्ड और यूपीआई की व्यवस्था।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी जिलों में विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन होगा। इसके लिए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विशेष पंजीयन शिविर का आयोजन करें और उसके बारे में प्रचार-प्रसार भी करें। अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करें।

शिविरों में जिला स्तर के ऑपरेटरों को भी तैनात करें, ताकि श्रमिकों का तत्काल पंजीयन हो सके और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।

अपर मुख्य सचिव ने शिविरों के आयोजन की जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया। बैठक में श्रमिकों को भुगतान की सुविधा आसान बनाने के लिए कैश और कार्ड के साथ यूपीआई से भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम में लगे बच्चों को विमुक्त कराने और उनके पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करें। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

बैठक में विशेष सचिव सुनील कुमार यादव, श्रमायुक्त राजेश भारती, अपर श्रमायुक्त विजय कुमार और संयुक्त श्रमायुक्त राजेश कुमार समेत विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में घर बैठे अपडेट होगी जमाबंदी, अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं