विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बंद चीनी मिलों के मिलेगा नया जीवन, सरकार ने पूणे के वसंतदादा शुगर संस्थान के साथ किया MOU

Published: Tue, 02 Jun 2026 10:54 PM (IST)

बिहार गन्ना उद्योग विभाग ने पुणे के वसंतदादा शुगर संस्थान (VSI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ...और पढ़ें

सरकारा का VSI के साथ MOU। फोटो X@BiharSugarcane

सरकारा का VSI के साथ MOU। फोटो X@BiharSugarcane


HighLights

  1. बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन में मिलेगी मदद।

  2. गन्ना किसानों की आय बढ़ाने पर होगा जोर।

  3. आधुनिक गन्ना तकनीकों का राज्य में प्रसार।

राज्य ब्यूरो, पटना। पुणे स्थित वसंतदादा शुगर संस्थान (VSI) के साथ गन्ना उद्योग विभाग ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। अब बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक में VSI से रणनीतिक और तकनीकी सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी उद्देश्य से राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार, गन्ना आधारित नए उद्योगों की स्थापना तथा गन्ना उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

VSI की तकनीकी एवं वैज्ञानिक विशेषज्ञता के सहयोग से राज्य में आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों का प्रसार होगा, चीनी मिलों की कार्यक्षमता में सुधार आएगा तथा किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

VSI के महानिदेशक संभाजी कडुपाटिल ने कहा कि बिहार में गन्ना क्षेत्र के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। संस्थान अपनी अनुसंधान क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से बिहार सरकार को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया। संयुक्त ईखायुक्त वेदव्रत कुमार, अशोक दत्तारे कैडलक आदि मौके पर उपस्थित रहे।

MOU के प्रमुख पहलू

  • गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि
  • उन्नत एवं रोग प्रतिरोधी गन्ना प्रजातियों का विकास एवं प्रसार
  • आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार
  • चीनी मिलों के आधुनिकीकरण
  • बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनर्जीवन
  • नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना
  • गन्ना क्षेत्र विस्तार तथा किसानों एवं विभागीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्द्धन के लिए संयुक्त रूप से पहल होगी।