विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar STET 2026: कल जारी होगा डमी एडमिट कार्ड, 30 सितंबर तक सुधार का मौका; ऐसे चेक करें डिटेल

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:39 PM (IST)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 25 सितंबर को STET 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी करेगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर तक वेबसाइट ...और पढ़ें

डमी एडमिट कार्ड में गलती तो 30 तक सुधार

डमी एडमिट कार्ड में गलती तो 30 तक सुधार

HighLights

  1. STET 2026 डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को होगा जारी।

  2. अभ्यर्थी 30 सितंबर तक कर सकेंगे त्रुटियों में सुधार।

  3. आरक्षित श्रेणी बदलने पर अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। परीक्षा समिति 25 सितंबर को STET 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी करेगी। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा किया है, वे निर्धारित वेबसाइट पर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

डमी एडमिट कार्ड में गलती तो 30 तक सुधार

डमी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांचने होंगे। नाम, विषय, श्रेणी समेत किसी भी जानकारी में त्रुटि मिलने पर ऑनलाइन सुधार का मौका दिया जाएगा।

अभ्यर्थी अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगइन कर 30 सितंबर तक आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

आरक्षित श्रेणी बदलने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

परीक्षा समिति के अनुसार, सुधार के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी अपनी आरक्षित श्रेणी में बदलाव करता है और इसके कारण अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देय होता है, तो उसे 30 सितंबर तक यह शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

केवल विवरण में संशोधन कर देना पर्याप्त नहीं होगा, जहां अतिरिक्त शुल्क लागू है वहां भुगतान भी जरूरी होगा।

stet

 

इस वेबसाइट पर जारी होगा डमी एडमिट कार्ड

एसटीईटी 2026 का डमी एडमिट कार्ड परीक्षा समिति की निर्धारित वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के भीतर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज प्रत्येक जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें। समय पर सुधार नहीं कराने पर बाद में परेशानी हो सकती है।