विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नए सत्र से पहले प्रशासनिक फेरबदल, नियोजन सेवा और ITI के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Published: Tue, 30 Jun 2026 08:57 PM (IST)

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल ...और पढ़ें

जिला नियोजन पदाधिकारियों समेत कई अधिकारियों का तबादला

जिला नियोजन पदाधिकारियों समेत कई अधिकारियों का तबादला

HighLights

  1. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का प्रशासनिक फेरबदल।

  2. नियोजन सेवा और ITI अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी।

  3. कौशल विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने का उद्देश्य।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने जून के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता और प्राप्त अभ्यावेदनों के आधार पर बिहार नियोजन सेवा तथा बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा (ITI) के कई अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारियों समेत कई अधिकारियों का तबादला

विभागीय अधिसूचना संख्या 688 के अनुसार उप निदेशक (नियोजन) राजीव रंजन कुमार को मुख्यालय पटना से मगध प्रमंडल, गया भेजा गया है।

वहीं श्वेता वशिष्ठ को मुजफ्फरपुर से मुंगेर, शिखा राय को शेखपुरा से मुजफ्फरपुर, राणा अमितेष को बेगूसराय से वैशाली और गार्गी को पटना स्थित विश्वविद्यालय नियोजन केंद्र में पदस्थापित किया गया है।

अंजलि कुमारी को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना भेजा गया है, जबकि अंकिता को सहरसा से खगड़िया और आकृति कुमारी को गया से जमुई का जिला नियोजन पदाधिकारी बनाया गया है।

transfar 1

 

ITI संस्थानों में उप प्राचार्यों की नई तैनाती

अधिसूचना संख्या 690 के तहत हाल ही में प्रोन्नत ग्रुप अनुदेशकों को विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उप प्राचार्य एवं समकक्ष पदों पर नियुक्त किया गया है।

रंजीत कुमार को महिला ITI फारबिसगंज, सैफुर रब मुजाहिद को महिला ITI दरभंगा, नित्यानंद कुमार को महिला ITI रोहतास, राजेश पासवान को महिला ITI डुमरांव (बक्सर) और गौतम कुमार को ITI औरंगाबाद में उप प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

transfar 2

 

प्राचार्यों को भी मिली नई पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना संख्या 689 के तहत बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के उप निदेशक स्तर के प्राचार्यों का भी स्थानांतरण किया गया है।

राज कुमार ठाकुर को महिला ITI दरभंगा से दीघा (पटना) भेजते हुए मोकामा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

कुमार विकास रजक को भागलपुर से महिला ITI दरभंगा स्थानांतरित किया गया है। वहीं विकास चंद्र को दीघा से ITI भागलपुर भेजते हुए कहलगांव और भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

transfar 3

 

व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

विभाग का यह प्रशासनिक फेरबदल नए शैक्षणिक सत्र से पहले कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सरकार का उद्देश्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों और नियोजन तंत्र की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाना है।