विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर होगा हाफ-डे! एक हफ्ते में होगा फैसला

Published: Fri, 24 Jul 2026 06:51 PM (IST)

सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे कक्षाएं फिर से शुरू करने पर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में आश्वासन दिया।

बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर होगा हाफ-डे! एक हफ्ते में होगा फैसला (AI Generated Image)

बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को फिर होगा हाफ-डे! एक हफ्ते में होगा फैसला (AI Generated Image)

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे कक्षाएं फिर से होंगी शुरू।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में दिया निर्णय का आश्वासन।

  3. शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया, स्कूलों के नाम नहीं बदले जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों में शनिवार को कक्षाएं फिर से हाफ-डे ही चलाई जा सकती हैं। विधानपरिषद में शुक्रवार को विधान पार्षदों की मांग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदस्यों की चिंता को देखते हुए शनिवार को हाफ-डे किए जाने पर एक सप्ताह में बैठकर निर्णय ले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों दोनों को लाभ मिल सके, ऐसा काम सरकार करेगी। भाजपा के नवल किशोर यादव और जीवन कुमार ने इससे जुड़ा अल्पसूचित प्रश्न सदन में लाया था। जदयू के नीरज कुमार, डॉ. संजीव कुमार सिंह आदि ने भी इसका समर्थन किया।

सदस्यों ने कहा कि नई शिक्षा नीति में दो शनिवार को अवकाश जबकि दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही कक्षाएं चलाने का प्रविधान है। उन्होंने शिक्षा विभाग के जवाब में बैगलेस को बैकलेस लिखे जाने पर भी आपत्ति जताई।

स्कूलों का नहीं बदलेगा नाम, दानदाताओं का नाम यथावत रहेगा : मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विधान परिषद में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने किसी भी स्कूल से दानदाताओं का नाम हटाने का आदेश नहीं दिया है। जो स्कूल जिस महापुरुष, दानवीर, स्वतंत्रता सेनानी आदि के नाम पर है, वही रहेगा।

राज्य के 551 स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सरस्वती विद्या निकेतन का कांसेप्ट लाया गया है। स्कूलों के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा।

विधान परिषद में राजद के सुनिल कुमार सिंह ने इसी मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया था जिसे सभापति ने खारिज कर दिया।