Move to Jagran APP

Bihar Sarkari Naukari: 1338 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, हिंदी-अंग्रेजी में सबसे अधिक सीटें

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में 1338 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। अभ्यर्थी 19 से 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राजधानी के टीके घोष अकादमी में जमा कर सकते हैं। यहां जानें किस पर कितनी सीट खाली है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 04:01 PM (IST)
Bihar Sarkari Naukari: 1338 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, हिंदी-अंग्रेजी में सबसे अधिक सीटें
पटना में एक हजार से अधिक सीटों पर टीचरों की नियुक्ति की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : पटना जिला परिषद के तत्वावधान में जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में 1338 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 19 से 29 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी हाथों हाथ अपना आवेदन राजधानी के टीके घोष अकादमी में जमा कर सकते हैं। वहीं जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय विकास भवन में निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के उच्च माध्यमिक स्कूलों में 633 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 705 शिक्षकों का नियोजन किया जाएगा।

loksabha election banner
  • - पटना जिले में 1338 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
  • - 19 सितंबर से अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
  • - 29 सितंबर को है आवेदन करने की आखिरी तारीख
= = = = = = = = = 

- माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की विषयवार सीटें

- हिन्दी : 90

- अंग्रेजी : 81

- उर्दू : 59

- संस्कृत : 78

- गणित : 80

- विज्ञान : 63

- सामाजिक विज्ञान : 85

- शारीरिक शिक्षा : 43

- गृह विज्ञान : 6

- नृत्य : 9

- ललित कला : 9

- संगीत : 102

= = = = = = = = = = = 

- कुल पद : 705

- उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पद

- हिन्दी : 38

- अंग्रेजी : 85

- संस्कृत : 3

- उर्दू : 7

- जंतु विज्ञान : 8

- वनस्पति शास्त्र : 18

- गणित : 94

- रसायन : 89

- भौतिकी : 95

- इतिहास : 17

- राजनीतिशास्त्र : 19

- अर्थशास्त्र : 6

- मनोविज्ञान : 43

- दर्शनशास्त्र : 5

- भूगोल : 7

- समाजशास्त्र : 51

- गृह विज्ञान : 11

- लेखा शास्त्र : 1

- उद्यमिता : 11

- कंप्यूटर : 11

- संगीत : 14

- कुल पद : 633


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.