बिहार में सोलर से बिजली बचत के साथ रोजगार पर फोकस, राम कृपाल यादव बोले- ग्रीन एनर्जी भविष्य की जरूरत
बिहार में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जा रहा ...और पढ़ें

बिजली खर्च घटाने और रोजगार बढ़ाने पर जोर
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया जा रहा है। पटना में एल्विन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ग्रीन एनर्जी से रोजगार तक का रोडमैप
राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सौर ऊर्जा को घर-घर पहुंचाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ें तो इसका सीधा लाभ युवाओं और आम लोगों को मिलेगा। ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास को उन्होंने बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बिहार में 10 लाख रूफटॉप सोलर का दावा
एल्विन एनर्जी के अनुसार, कंपनी ने बिहार में 10 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का दावा है कि इस पहल से राज्य में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि बिहार के अलावा वह आंध्र प्रदेश के अमरावती से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद तेलंगाना और तमिलनाडु में भी विस्तार कर रही है।
3 किलोवाट सिस्टम की वित्तीय व्यवस्था
कार्यक्रम में 3 किलोवाट रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए प्रस्तावित वित्तीय व्यवस्था की जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार से ₹78 हजार और बिहार सरकार से ₹20 हजार की सहायता के साथ ₹1.02 लाख का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने करीब ₹23 हजार के उपभोक्ता योगदान को रीबेट के रूप में माफ करने की बात भी कही।
बिजली खर्च घटाने और रोजगार बढ़ाने पर जोर
कंपनी के मुताबिक पहल का उद्देश्य बिहार में सौर ऊर्जा का विस्तार करना, उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने में मदद करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है। कार्यक्रम में रूफटॉप सोलर को स्वच्छ ऊर्जा और बिहार के सतत विकास से जोड़ने पर जोर दिया गया।
