विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार राजस्व विभाग में फेरबदल: 1 क्लिक पर 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का ट्रांसफर, 1800+ को मिली पहली पसंद

Published: Tue, 14 Jul 2026 06:56 PM (IST)

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पहली बार 3,268 राजस्व कर्मचारियों का स्थानांतरण बिना मानवीय हस्तक्षेप के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर हुआ।

1 क्लिक पर 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का ट्रांसफर (AI Generated Image)

1 क्लिक पर 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का ट्रांसफर (AI Generated Image)

HighLights

  1. 3,268 राजस्व कर्मचारियों का बिना मानवीय हस्तक्षेप स्थानांतरण हुआ।

  2. ऑनलाइन आवेदन और वरीयता के आधार पर पोस्टिंग मिली।

  3. तकनीक आधारित प्रक्रिया से पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में पहली बार बिना मावनीय हस्तक्षेप के स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ। इसके तहत 3,268 राजस्व कर्मचारियों को पसंद की जगह पर पोस्टिंग मिली।

विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अनुशंसा के बाद मंगलवार को स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया। स्थानांतरण के आवेदन बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन पोर्टल पर मांगे गए थे।

कई प्राथमिकताएं तय की गई थी। पहली प्राथमिकता दूरी को लेकर थी। उसके बाद महिला कर्मचारियों, पति-पत्नी, गंभीर बीमारी, दिव्यांगता को प्राथमिकता सूची में रखा गया था।

मंत्री ने कहा कि तकनीक आधारित नई व्यवस्था से स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी है। इसे अन्य श्रेणी के सेवकों के स्थानांतरण के मामले में अपनाया जाएगा।

सचिव जय सिंह ने बताया कि स्थानांतरित कर्मचारियों में 3,142 पुरुष और 126 महिलाएं हैं। 1,712 पुरुष एवं 108 महिला कर्मचारियों को उनकी प्रथम वरीयता के अनुसार पोस्टिंग मिली।

द्वितीय वरीयता से 380, तृतीय वरीयता से 141 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई। 880 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिला के बगल में की गई है।

उन्होंने कहा कि बिहारभूमि पोर्टल पर राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए पोर्टल लाइव करके उनसे आवेदन लिया गया था। उन्हीं के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसी प्रक्रिया से शीघ्र ही अमीन का स्थानांतरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।