Move to Jagran APP

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दोपहर में हुआ तबादला, शाम को जारी कर दिया शुद्धि पत्र

एक ही दिन कुछ अधिकारियों के तबादले हुए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तबादला-पदस्थापन की पहले जारी सूची में कई फेरबदल किया है। दो सौ से अधिक अधिकारी इधर से उधर हो गए। इनमें से कुछ अधिकारियों को पुरानी जगह पर बने रहने का अवसर मिला।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:21 PM (IST)
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दोपहर में हुआ तबादला, शाम को जारी कर दिया शुद्धि पत्र
बिहार के एक विभाग में दोपहर तबादला हुआ और कुछ ही देर में संशोधन हो गया। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तबादला-पदस्थापन की पहले जारी सूची में कई फेरबदल किया है। एक ही दिन कुछ अधिकारियों के तबादले हुए। उसी दिन उनका तबादला रद हुआ और विभाग ने भूल सुधार की तर्ज पर शुद्धि पत्र भी जारी किया। इस विभाग में गुरुवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रभारी अंचलाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी के पदस्थापन में बड़े पैमाने पर फेर बदल किया गया था। दो सौ से अधिक अधिकारी इधर से उधर हो गए। इनमें से कुछ अधिकारियों को पुरानी जगह पर बने रहने का अवसर मिला। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें मर्जी की जगह पर भेजा गया।

loksabha election banner

मधेपुरा के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मो. शफी अख्तर को सहरसा जिला के सौर बाजार का अंचलाधिकारी बनाया गया था। नई संशोधित अधिसूचना के अनुसार उनका तबादला स्थगित हो गया। अब वे मधेपुरा में पहले वाले पद पर बने रहेंगे। भूू अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार को पहले दरभंगा में पदस्थापित किया गया था। इसे रद करते हुए उन्हें बेगूसराय भेज दिया गया। जनदाहा के प्रभारी अंचलाधिकारी का तबादला भी स्थगित कर दिया गया। बहेड़ी के प्रभारी अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय के पद पर भेजा गया था। वे सुपौल सदर के अंचलाधिकारी बना दिए गए। 

अधिसूचना संख्या 341 के जरिए दिनेश कुमार का तबादला जहानाबाद जिला के काको के अंचलाधिकारी के पद से किशनगंज के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर किया गया। अधिसूचना संख्या 348 के मुताबिक वह अब वे भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, पटना में सहायक बंदोबस्त अधिकारी के पद पर काम करेंगे। शरत कुमार मंडल कटिहार में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी थे। उन्हें पहले मुंगेर जिला के तारापुर का प्रभारी अंचलाधिकारी बनाया गया। अधिसूचना जारी होने के बाद इसे रद कर मंडल को बांका जिला के बेलहर का अंचलाधिकारी बनाया गया। बेलहर के लिए अधिसूचित उज्जवल कुमार चौबे को तारापुर का प्रभारी अंचलाधिकारी बनाया गया। उनका गृह जिला भागलपुर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.