Move to Jagran APP

बिहार में इस बार पिछले वर्ष से काफी कम बारिश, 20 साल का डाटा देखकर समझें वातावरण में बदलाव का ट्रेंड

Bihar Rain Data Analysis बिहार में मानसून की अवधि 13 जून से लेकर 10 अक्टूबर तक मानी जाती है। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से 30 सितंबर तक माना गया है। इसके अनुसार बिहार में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से तीन फीसद अधिक बारिश हुई।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 01:37 PM (IST)
बिहार में इस बार पिछले वर्ष से काफी कम बारिश, 20 साल का डाटा देखकर समझें वातावरण में बदलाव का ट्रेंड
बिहार में बारिश का विश्‍लेषणात्‍मक आंकड़ा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Rain DATA analysis: बिहार में मानसून की अवधि 13 जून से लेकर 10 अक्टूबर तक मानी जाती है। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से 30 सितंबर तक माना गया है। इसके अनुसार बिहार में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से तीन फीसद अधिक बारिश हुई। वहीं बीते वर्ष में बारिश सामान्य से 25 फीसद अधिक रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में सामान्य से 25 फीसद अधिक बारिश 1272 मिमी बारिश दर्ज की गई थी वहीं इस वर्ष सूबे में सामान्य से तीन फीसद अधिक 1044.5 मिमी बारिश हुई। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 228 मिमी बारिश कम हुई।

loksabha election banner

प्रदेश में विगत 20 वर्षों के मानसून सीजन में प्रदेश में हुए बारिश की बात करें तो 2013 में सामान्य से 30 फीसद बारिश कम हुई। वर्ष 2013 में पूरे प्रदेश में महज 777 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, वर्ष 2007 में सूबे में सर्वाधिक बारिश सामान्य से 31 फीसद बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2007 में सूबे में 1343 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वर्ष 2002 से लेकर 2021 तक मानसून के आगमन व विदाई के साथ सूबे में बारिश की स्थिति

वर्ष  ----     बारिश   ----  स्थिति

  • 2002 -     1004   ---- सात फीसद कम
  • 2003   -     1160  --- 11 फीसद अधिक
  • 2004 -    934     - नौ फीसद कम
  • 2005 -    853 - 17 फीसद कम
  • 2006 -   923 - 11 फीसद कम
  • 2007 -   1343 - 31 फीसद ज्यादा
  • 2008 -   1043 - दो फीसद ज्यादा
  • 2009 -    752 - 27 फीसद कम
  • 2010 -    786 - 22 फीसद कम
  • 2011 -    1059 - तीन फीसद ज्यादा
  • 2012 -    813 - 23 फीसद कम
  • 2013 -    777 - 30 फीसद कम
  • 2014 -    849 - 17 फीसद कम
  • 2015 -   745 - 28 फीसद कम
  • 2016 -    975 - नौ फीसद कम
  • 2017 -   937 - सात फीसद कम
  • 2018 -   771 - 25 फीसद कम
  • 2019 -   1050.4 - पांच फीसद कम
  • 2020 -   1272 - 25 फीसद अधिक
  • 2021 -    1044.5 - तीन फीसद अधिक
  • (बारिश मिमी में)

वर्ष -- आगमन -- विदाई

  • 2002 - 11 जून - 10 अक्टूबर
  • 2003 - 23 जून - 13 अक्टूबर
  • 2004 - 16 जून - दो अक्टूबर
  • 2005 - 21 जून - पांच अक्टूबर
  • 2006 - छह जून - नौ अक्टूबर
  • 2007 - 10 जून - 13 अक्टूबर
  • 2008 - नौ जून - 13 अक्टूबर
  • 2009 - 29 जून - 20 अक्टूबर
  • 2010 - 18 जून - 28 अक्टूबर
  • 2011 - 17 जून - 13 अक्टूबर
  • 2012 - 19 जून - 15 अक्टूबर
  • 2013 - 15 जून - 19 अक्टूबर
  • 2014 - 18 जून - 18 अक्टूबर
  • 2015 - 22 जून - छह अक्टूबर
  • 2016 - 17 जून - 16 अक्टूबर
  • 2017 - 22 जून - 16 अक्टूबर
  • 2018 - 25 जून - पांच अक्टूबर
  • 2019 - 22 जून - 14 अक्टूबर
  • 2020 - 13 जून - 21 अक्टूबर
  • 2021 - 13 जून - 10 अक्टूबर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.