विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बिजली सेवाएं 12 घंटे बंद, ऑनलाइन बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

Published: Fri, 05 Jun 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों द्वारा नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण ऑनलाइन सेवाएं 12 घंटे बंद रहेंगी।

बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

HighLights

  1. ऑनलाइन सेवाएं 6 जून शाम से 7 जून सुबह तक बंद रहेंगी।

  2. बिल भुगतान, रिचार्ज, नए कनेक्शन जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी।

  3. नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण कंपनियों ने सहयोग की अपील की।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है।

इसके कारण बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

आज शाम से कल सुबह तक रहेगी बंदी

कंपनियों की ओर से जारी सूचना के अनुसार छह जून की शाम पांच बजे से सात जून की सुबह पांच बजे तक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

यानी पूरे 12 घंटे तक उपभोक्ता बिजली कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

बिल भुगतान और रिचार्ज नहीं होगा

इस अवधि के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज और अन्य ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा बंद रहेगी।

जिन उपभोक्ताओं को तत्काल रिचार्ज या बिल भुगतान करना है, उन्हें निर्धारित समय से पहले यह काम पूरा करने की सलाह दी गई है।

कई अन्य सेवाएं भी होंगी प्रभावित

ऑनलाइन बंदी के दौरान नया बिजली कनेक्शन लेने, लोड बढ़ाने या घटाने, नाम परिवर्तन और बिल सुधार जैसी सेवाएं भी उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इसके अलावा उपभोक्ता पोर्टल से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी प्रभावित रहेंगी।

कंपनियों ने जारी की अपील

नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

कंपनियों का कहना है कि नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। ऐसे में उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

असुविधा से बचने के लिए करें तैयारी

बिजली कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज समय रहते कर लेने से सेवा बाधित होने की स्थिति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएंगी।