Move to Jagran APP

बिहारः केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूरी की रामविलास पासवान की कमी, लोजपा का बयान

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और लोजपा (पारस गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने शिष्टाचार मुलाकात की। साथ में प्रिंस राज के भाई यश राज भी मौजूद थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:23 PM (IST)
बिहारः केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पूरी की रामविलास पासवान की कमी, लोजपा का बयान
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट करते पशुपति कुमार पारस, सांसद प्रिंस राज और यश राज।

राज्य ब्यूरो, पटना : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से शुक्रवार की शाम पांच बजे उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और लोजपा (पारस गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने शिष्टाचार मुलाकात की। साथ में प्रिंस राज के भाई यश राज भी मौजूद थे। पशुपति कुमार पारस के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। 

loksabha election banner

करीब आधे घंटे तक हुई मुलाकात

लोजपा (पारस गुट) के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि करीब 30 मिनट चली केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शिष्टाचार मुलाकात थी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, पार्टी के बिहार अध्यक्ष प्रिंस राज और यश राज ने दिल्ली में ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट की। चारों ने करीब आधे घंटे तक बात की।

पशुपति कुमार पारस के मंत्री बनने से सब खुश

श्रवण कुमार ने कहा कि पशुपति कुमार पारस के केंद्र में मंत्री बनने के बाद यह उप राष्ट्रपति के साथ उनकी पहली मुलाकात थी। श्रवण ने कहा कि पशुपति कुमार पारस के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद एनडीए के दलित नेताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सभी ने यह माना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद जो रिक्तता और शून्यता का वातावरण बना था वह पशुपति पारस के मंत्री बनने तथा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरी तरह उसकी भरपायी हो गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और लोजपा (पारस गुट) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.