विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हरे गमछे' पर बिहार में सियासी घमासान, CM सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी का तीखा पलटवार

Published: Sun, 24 May 2026 09:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'हरे गमछे' वाले बयान पर राजद भड़क गया है, जिसे पार्टी ने अपने मुस्लिम-यादव जनाधार पर हमला माना है।

तेजस्वी यादव ने बोला हमला। (फाइल फोटो)

तेजस्वी यादव ने बोला हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के 'हरे गमछे' वाले बयान पर राजद नाराज।

  2. राजद ने इसे मुस्लिम-यादव जनाधार पर हमला माना।

  3. तेजस्वी यादव ने बयान को विद्वेषपूर्ण बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की विशेषताओं को गिनाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरे गमछे वाले को पकड़ने का उदाहरण दिया था।

राजद ने इसे सांकेतिक रूप में स्वयं पर प्रहार मान लिया है, क्योंकि पार्टी की पहचान हरे रंग के झंडा, टोपी और गमछा से जुड़ी हुई है। हरा रंग इसके मुस्लिम समाज की धार्मिक निष्ठा से भी जुड़ा है, जो राजद का जनाधार (मुसलमान-यादव) है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि ऐसे बयानों का उद्देश्य जातीय-सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा देना भी हो सकता है।

मुख्यमंत्री की सोच पर आती है हंसी

हरा गमछा हो या नीला गमछा, मुख्यमंत्री की इस सोच पर हंसी आती है। इससे पता चलता है कि उनके अंदर कितना विद्वेष भरा है। ये लोग देश के साथ बिहार में भी लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। यह सब चलने वाला नहीं है।

पार्टी-परिवार से तनिक दूरी बनाकर चल रही रोहिणी आचार्य द्वारा इंटरनेट मीडिया पर किया गया पोस्ट बेहद कटु है। उनकी प्रतिक्रिया में भगवा गमछा और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित शब्दों का उपयोग हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तेजस्वी यह आरोप लगा चुके हैं कि जाति विशेष को लक्ष्य कर एनकाउंटर हो रहा। उनका संकेत यादव समाज से था। इस आरोप पर अभी कहासुनी बंद नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- 'यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, मौका मिला तो करेंगे गठबंधन'; तेज प्रताप यादव ने किया दावा