Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: पहले होगी पार्टी नेताओं से बात, तब विपक्षी एकता की बैठक में जाएंगे राहुल गांधी

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 05:34 AM (IST)

    रविवार को सदाकत आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमारे नेता का यह प्रथम बिहार आगमन है। पार्टी ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की है।

    Hero Image
    Bihar Politics: पहले होगी पार्टी नेताओं से बात, तब विपक्षी एकता की बैठक में जाएंगे राहुल गांधी

    पटना, राज्य ब्यूरो। विपक्षी एकता की पटना में होने वाली महाबैठक में शामिल होने से पहले राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। सदाकत आश्रम में राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणु गोपाल करीब सवा घंटे का समय बिताएंगे। पार्टी ने इन तीनों नेताओं की बिहार यात्रा का आधिकारिक एलान कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को सदाकत आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमारे नेता का यह प्रथम बिहार आगमन है। पार्टी ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की है। एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम के बीच कई तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। सदाकत आश्रम को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यहां प्रवेश करते ही केंद्रीय नेताओं पर गुलाब पखुंडियों की बरसात होगी।

    डा. सिंह ने कहा, आश्रम के पीछे के हिस्से में 70 हजार वर्गफुट का पंडाल बनाया गया है। जहां प्रदेश और जिला स्तर के नेता-कार्यकर्ता एक साथ केंद्रीय नेता एक साथ बैठेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। राहुल गांधी व अन्य केंद्रीय नेता 10 बजे सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। यहां वे करीब सवा घंटे रहेंगे। इसके बाद एक अणे मार्ग में आयोजित विपक्षी की महा बैठक में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता का संचालन पार्टी प्रवक्ता आनंद माधव ने किया। इस दौरान प्रेमचंद मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन समेत दूसरे पार्टी नेता मौजूद रहे।

    23 के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस के दो राजद के एक नेता लेंगे शपथ

    डा. अखिलेश सिंह ने कहा है कि विपक्षी एकता की महाबैठक के बाद नीतीश कुमार सरकार मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। इस विस्तार में कांग्रेस के की ओर से दो और राजद से एक नेता शपथ लेंगे। डा. सिंह ने कहा, कांग्रेस की यह पुरानी मांग रही है। अभी मंत्रिमंडल में हमारे दो मंत्री हैं। हमें मंत्री के दो और पद मिलेंगे। पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं का नाम तय करेगी।

    डा. अखिलेश ने जिलाध्यक्षों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिया आमंत्रण

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को पार्टी के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें पार्टी अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बिहार आगमन के बारे में बताया। जिलाध्यक्षों को 23 को राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठम में शामिल होने का आमंत्रण दिया और कहा सभी नेता अपने स्तर पर राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियों में जुट जाएं।