Move to Jagran APP

भाजपा के आधार क्षेत्र में राजद ने की सेंधमारी की तैयारी, एक दिन के अभियान के बाद पार्टी का बड़ा दावा

तेजस्वी यादव ने पटना के 75 वार्डों में राजद का विशेष सदस्यता महाभियान चलाया। राजद के 75 विधायकों को लगाया। प्रदेश प्रवक्ता का दावा है कि सिर्फ एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने राजद की सदस्यता ली।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 10:17 PM (IST)
भाजपा के आधार क्षेत्र में राजद ने की सेंधमारी की तैयारी, एक दिन के अभियान के बाद पार्टी का बड़ा दावा
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिह्न। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : राजद की नजर शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं पर है, जिसे भाजपा का आधार वोटर माना जाता है। राजद की तैयारी भाजपा के शहरी वोट बैंक में सेंध लगाने की है। शुरुआत महानगर पटना से की गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के 75 वार्डों में राजद का विशेष सदस्यता महाभियान चलाया। इसके लिए राजद के 75 विधायकों को लगाया। सबको एक-एक वार्ड की जिम्मेदारी दी। किसी-किसी वार्ड में दो विधायक भी लगाए गए। राजद के विधान पार्षदों को भी लगाया गया। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद का दावा है कि सिर्फ एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने राजद की सदस्यता ली। यह संख्या एक दिन पहले तक बने सदस्यों के अतिरिक्त है। राजद के सभी पदाधिकारी राजद प्रमुख लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव के विचारों-सिद्धांतों के अनुरूप नौजवानों को जोड़ने के लिए दिनभर प्रयासरत रहे। दावा किया गया कि सफलता भी मिली। 

loksabha election banner

वार्ड नंबर तीन के खलीलपुरा एवं फुलवारीशरीफ में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यहां अरुण कुमार यादव, देव किशुन ठाकुर, मोहसिन राजा, शेखर यादव, असरफ इमाम, आफताब आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बांकीपुर के वार्ड 38 में राजद के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, सतीश गुप्ता, एसएम मुस्तफा, विनोद कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, जितेंद्र शर्मा ने सदस्यता दिलाई। यहां विधायक अशोक कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई थी। वार्ड 36 में प्रदेश महासचिव डा. प्रेम कुमार गुप्ता ने अभियान चलाया। सासाराम के विधायक राजेश कुमार गुप्ता को इस क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। पटना सिटी के वार्ड नंबर 69, 70, 71, 72 में प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने अभियान चलाया। यहां विधायक रणविजय साहू, जितेंद्र राय, अमर पासवान एवं राजवंशी महतो को जिम्मेवारी दी गई थी। अभियान की सफलता पर राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी, सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन, तनवीर हसन, वृषिण पटेल, शक्ति सिंह यादव, राजेश यादव एवं महताब आलम ने कहा कि आम लोगों का समर्थन मिलने से सिद्ध हो गया कि राजद अब एटूजेड की पार्टी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.