Move to Jagran APP

Bihar politics: RJD के सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार, लालू की पार्टी ने आम सदस्यता में भी बिहार में किया कमाल

Bihar politics लालू यादव की पार्टी के सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है। यही नहीं आम सदस्यता में भी राजद ने कमाल कर दिया है। पार्टी के नेता का दावा है कि लक्ष्य से लक्ष्य से सात लाख अधिक सदस्य बने हैं।

By Rahul KumarEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 08:08 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:08 PM (IST)
Bihar politics: RJD के सदस्यों की संख्या एक करोड़ के पार, लालू की पार्टी ने आम सदस्यता में भी बिहार में किया कमाल
राजद के सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में राजद सबसे बड़ा दल है और उसे यह दर्जा अब सामान्य सदस्य संख्या में भी हासिल हो गया है। 2022-25 के लिए चले सदस्यता अभियान के बाद राज्य में राजद के कुल सदस्यों की संख्या एक करोड़ पांच लाख, 97 हजार हो गई है। इनमें 98 लाख, 64 हजार, 203 सदस्य बिहार के हैं। बाकी सदस्य झारखंड सहित अन्य राज्यों के हैं। यह लक्ष्य से सात लाख अधिक है। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने सदस्यता सूची को अपनी मंजूरी दी।

loksabha election banner

गगन ने बताया कि इस साल 12 फरवरी 2022 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। यह 30 जून तक चलने वाला था। इसे 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया। पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के सतत प्रयास से यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि सदस्यों की सूची के प्रकाशन के साथ ही सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक पदाधिकारियों को मातहत इकाइयों में चुनाव पदाधिकारी मनोनीत कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

गगन के मुताबिक 16 अगस्त के पहले राज्य के सभी 534 प्रखंडों, 3320 वार्डों और 8463 पंचायतों में चुनाव पदाधिकारी मनोनीत कर दिए जाएंगे। 16 अगस्त से 12 सितंबर के बीच बूथ कमेटी, पंचायत इकाई, प्रखंड इकाई और जिला इकाई का चुनाव हो जाएगा। सभी राज्यों में 14 सितंबर से प्रदेश इकाई के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 सितंबर को सभी प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान की खासियत यह रही कि नौजवानों और हर वर्ग-समुदाय के लोगों ने राजद में रुचि दिखाई। गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के सदस्यों की 80 लाख है। अभी भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। उधर जदयू के सदस्यों की कुल संख्या 50 लाख के करीब है। इसी महीने इसका भी सदस्यता अभियान शुरू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.