Move to Jagran APP

बिहार में 'भविष्यवाणी' की राजनीति, ललन सिंह और सुशील मोदी में ठनी; दोनों ने बताया एक दूसरे का भविष्य

Bihar Politics बिहार में इन दिनों भविष्यवाणी की राजनीति चल रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी कोटे से राज्यसभा सासंद सुशील मोदी के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों एक दूसरे का फ्यूचर बता रहे हैं।

By JagranEdited By: Rahul KumarPublished: Tue, 27 Sep 2022 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 07:27 PM (IST)
बिहार में 'भविष्यवाणी' की राजनीति, ललन सिंह और सुशील मोदी में ठनी; दोनों ने बताया एक दूसरे का भविष्य
बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। राजनीति में भविष्यवाणी भी होती है और दूसरे दलों की रणनीति की खुफिया जानकारी भी रखी जाती है। इसी खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार की राजनीति के दो परिचित चेहरे ने एक-दूसरे के लिए भविष्यवाणी की है।

loksabha election banner

पहली भविष्यवाणी यह कि पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। दूसरी भविष्यवाणी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह को मुंगेर जिला जदयू का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। ललन सिंह मुंगेर से जनता दल यूनाइटेड के सांसद हैं।

अब दोनों भविष्यवाणी की पृष्ठभूमि पर गौर कीजिए। तीन दिन पहले नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने मुलाकात की थी। सुशील मोदी ने दावा किया कि सोनिया ने दोनों को सिर्फ 20 मिनट का समय दिया। मुलाकात को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफी भी नहीं हुई। 

ललन सिंह की भविष्यवाणी

सुशील मोदी के दावे पर ललन सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, "सुशील मोदी जी। आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आईं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है कि आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए। खैर, हम लोग तो चाहते हैं कि आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए, लेकिन सुन रहे हैं कि आपकी पदावनति हो रही है। फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है, जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं।"

सुशील मोदी ने किया पलटवार

जवाब देने में सुशील मोदी ने अधिक समय नहीं लिया। तुरंत ट्वीट किया कि "भाजपा में 17 वर्षों के बाद किसी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कोई परंपरा नहीं है। हां, मैने अवश्य सुना है कि नीतीश जी बहुत जल्द ललन जी को मुंगेर का जिला अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.