Move to Jagran APP

Bihar Politics: पशुपति पारस देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, महागठबंधन ने ऑफर कर दी इतनी सीटें

पशुपति पारस ने एनडीए से नाता तोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पशुपति पारस ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि जब राजग ने हमारी पार्टी का सम्मान नहीं किया है तो पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।

By Dina Nath Sahani Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 18 Mar 2024 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:10 PM (IST)
पशुपति पारस देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, महागठबंधन ने ऑफर कर दी इतनी सीटें

राज्य ब्यूरो, पटना। Pashupati Paras Bihar NDA राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट शेयरिंग से बेदखल हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जल्द ही मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे। सोमवार को दिल्ली में राजग द्वारा बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद पारस ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की।

loksabha election banner

इसमें राजग से नाता तोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया गया। बैठक में शामिल एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पशुपति पारस ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि जब राजग ने हमारी पार्टी का सम्मान नहीं किया है तो पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।

उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन-जिन सीटों पर चुनाव जीती थी उन सीटों पर इस चुनाव में भी पार्टी अपना उम्मीदवार देगी।

महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा जल्द

दिल्ली में पारस के आवास पर देर शाम तक चली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) की बैठक में महागठबंधन में शामिल होने के विकल्प पर चर्चा हुई। इसमें पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, सांसद चंदन सिंह और सांसद प्रिंस राज समेत अन्य नेता मौजूद थे।

पारस ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम राजग में सीट शेयरिंग की घोषणा तक इंतजार करेंगे। अब हमारे लिए एकमात्र विकल्प बचा है। पार्टी के लिए अस्तित्व का सवाल है। राजग में मेरे साथ न्याय नहीं हुआ। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन में हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली और नवादा लोकसभा सीट मिलेगी। पारस खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- बिहार NDA सीट शेयरिंग: BJP के कई पार्टनर नाराज, पारस की चेतावनी भी गई खाली; अब महागठबंधन पर नजरें

ये भी पढ़ें- NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.