Bihar New CM Live: बिहार में फिर बनेगी नीतीश सरकार, शपथ ग्रहण समारोह कल
बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar New CM Live) की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग होगी। 20 नवंबर को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। लालू परिवार में फूट से राजनीति गरमाई हुई है। बिहार की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई है।
-1763548599841.webp)
बिहार चुनाव की लाइव अपडेट। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News Live Update बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar Government Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का चयन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ (Bihar Government Oath) लेगा। इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट से सियासत गरमाई हुई है। Rohini Acharya को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। नई सरकार के गठन और महागठबंधन की हार पर रार के बीच Bihar Politics में लगातार हलचल बनी हुई है। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार की राजनीतिक घटनाओं की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं। Bihar Latest Update के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ
राज भवन पहुंचे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए राज भवन पहुंच गए हैं। विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल से सीधे अपने आवास पहुंचे उसके बाद वो राज भवन के लिए निकले।
नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे
नीतीश कुमार को NDA ने विधायक दल का नेता चुना लिया है। इसके बाद वह अपने मौजूदा CM पद से इस्तीफा देंगे। इसके लिए वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलने वाले हैं। वहीं कल वह नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे
नीतीश कुमार को चुना गया NDA विधायक दल का नेता
नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इसके बाद अब वह बिहार के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
Bihar New CM LIVE: अभी हम नहीं कह सकते कि कौन बनेगा CM: मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "अभी बैठक होने जा रही है। 5 दल के विधायक वहां पर जुटेंगे और वहां पर एक निर्णय होगा कि सीएम के लिए कौन नेता चुना जाएगा। हम समझते हैं कि नीतीश कुमार को ही होना चाहिए, लेकिन अभी हम नहीं कह सकते हैं। बैठक में तय होगा कि कौन नेता चुना जाएगा, तभी हम बता सकते हैं कि कौन नेता होगा।"
NDA की बैठक के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार
बिहार के कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए पटना स्थित बिहार विधानसभा पहुंचे।
सम्राट-विजय बने बीजेपी विधायक दल के नेता और उपनेता, इन विधायकों ने दिया प्रस्ताव
बीजेपी के इन विधायकों ने प्रस्ताव दिया- 1.प्रेम कुमार 2.राम कृपाल यादव 3.कृष्ण कुमार ऋषि 4.संगीता कुमारी 5.अरुण शंकर प्रसाद 6.मिथिलेश तिवारी 7.नितिन नबीन 8.वीरेन्द्र कुमार 9.रमा निषाद 10.मनोज शर्मा 11.कृष्ण कुमार मंटू
कल से वादा पूरा करने की शुरुआत, चिराग पासवान का बयान
#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan says, "The NDA has achieved a historic victory and the people of Bihar have reposed their complete faith in the NDA. As grand as this victory is, our swearing-in ceremony, which will also include the presence of the Prime… pic.twitter.com/TADitiG8fC
— ANI (@ANI) November 19, 2025
अब काम करना है, बिना कोई छुट्टी मारे: मैथिली ठाकुर
#WATCH | Patna | BJP's Maithili Thakur expresses her excitement on becoming a first-time MLA by singing, ahead of Bihar govt formation tomorrow pic.twitter.com/ZktA9tlVb5
— ANI (@ANI) November 19, 2025
Bihar Politics Live: सांसद संजय जायसवाल ने विजय-सम्राट को दी बधाई
VIDEO | After attending BJP's legislature meeting in Patna, party MP Sanjay Jaiswal says, "Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha had to be elected as leader and deputy leader of the legislative party respectively. The next five years will be about Bihar’s new development and… pic.twitter.com/RJzorHTs3l
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
सम्राट चौधरी नेता और विजय सिन्हा उपनेता, दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
VIDEO | Patna: “Every MLA supported Samrat Choudhary as leader”, says Bihar BJP chief Dilip Jaiswal (@DilipJaiswalBJP).#Bihar #BJP #NDA
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/acmfbZFWFR
Bihar politics Live: बीजेपी ने सम्राट-विजय पर फिर जताया भरोसा
#WATCH | Patna | BJP's central observers for Bihar elections congratulate Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha for being elected as leader and deputy leader of the BJP legislature party pic.twitter.com/fKzzgCMPhX
— ANI (@ANI) November 19, 2025
Bihar New CM Live: नीतीश कुमार चुने गए जदयू विधायक दल के नेता
#WATCH | Bihar | JD(U) legislature party meeting underway at the residence of Nitish Kumar in Patna.
— ANI (@ANI) November 19, 2025
(Source: JD(U)) pic.twitter.com/xAsVHylbMZ
विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री और विधायकों का जताया अभार
#WATCH | Patna, Bihar | After being elected as deputy leader of the BJP legislature party, Vijay Sinha says, "I express gratitude towards the PM, Union HM and the party's National president." pic.twitter.com/DuzMeNYXQS
— ANI (@ANI) November 19, 2025
Bihar Deputy CM Live: सम्राट का पहला बयान, कहा- मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद
#WATCH | Patna | After being elected as the leader of the Bihar BJP legislature party, Samrat Choudhary says. "I thank the party for giving me such a big responsibility. We will work for the progress of Bihar." pic.twitter.com/bBYPD93m2b
— ANI (@ANI) November 19, 2025
Bihar Deputy CM Live: BJP के सेंट्रल ऑब्जर्वर ने सम्राट और विजय को दी बधाई
#WATCH | Patna | BJP's central observers for Bihar elections congratulate Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha for being elected as leader and deputy leader of the BJP legislature party pic.twitter.com/OZGjTJx5nP
— ANI (@ANI) November 19, 2025
केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक दल के नेता और उपनेता का एलान
#WATCH | Patna | "I announce the names of Samrat Choudhary as the leader of the BJP legislature party and Vijay Kumar Sinha as the deputy leader," says BJP's Central Observer for the election of the leader of the legislative party in Bihar, KP Maurya. pic.twitter.com/K0CFd1AJPP
— ANI (@ANI) November 19, 2025
मीटिंग से पहले पटना में BJP विधायक दल की मीटिंग के विजुअल्स
VIDEO | Bihar: Visuals from BJP office in Patna as party legislature meeting underway ahead of NDA meeting.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Bihar #BiharCM pic.twitter.com/u7UvH6hZRm
सम्राट चौधरी फिर होंगे डिप्टी सीएम, विजय सिन्हा विधायक दल के उप नेता
भाजपा ने विधायक दल के नेता और उपनेता का मनोनय पार्टी कर दिया है। पार्टी सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। भाजपा द्वारा चुना गया विधायक दल का नेता अब उपमुख्यमंत्री पद का प्रमुख चेहरा होगा, जबकि उपनेता के रूप में तय किया गया नाम दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल होगा। दोनों नेताओं के चयन से पार्टी ने यह संदेश भी स्पष्ट किया है कि सरकार में भाजपा का योगदान और हिस्सा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावी होने वाला है।
Bihar BJP Meeting Live: विधायक दल की मीटिंग में BJP के सेंट्रल ऑब्जर्वर
#WATCH | Patna | BJP's Central Observers for Bihar elections take part in legislature party meeting after the party's massive victory in Bihar Assembly elections pic.twitter.com/Pafb4pxxYo
— ANI (@ANI) November 19, 2025
Bihar Politics Live: कल सरकार बन जाएगी: शाहनवाज हुसैन
VIDEO | Delhi: "BJP MLAs and JD(U) MLAs will hold separate meetings and then NDA will meet on Bihar govt formation tomorrow," says BJP leader Shahnawaz Hussain.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#BiharCM pic.twitter.com/Tl32UUqut8
BJP Meeting Live: बीजेपी विधायक दल की बैठक में पहुंचा केंद्रीय नेतृत्व
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल, UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, BJP नेता साध्वी निरंजन ज्योति और विनोद तावड़े, BJP ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे।
VIDEO | Patna: Union Ministers Dharmendra Pradhan and Arjun Ram Meghwal, UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya, BJP leaders Sadhvi Niranjan Jyoti and Vinod Tawde, arrive to attend NDA Legislature meeting at BJP office.#NDA
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/bZ7WTvRMgP
JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, कोमल सिंह ने कहा हमें गर्व है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है। जेडी(यू) नेता कोमल सिंह ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि एनडीए ने बिहार में बड़ी जीत हासिल की है। एक महिला होने के नाते, मुझे बहुत गर्व है कि बिहार को फिर से नीतीश कुमार लीड करेंगे।"
Bihar Politics Live: नीतीश कुमार फिर से होंगे चीफ मिनिस्टर: JDU नेता संजय सिंह
JD(U) नेता संजय सिंह विधायक दल की मीटिंग के लिए नीतीश कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि JD(U) लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग है, जिसमें नीतीश कुमार जी को फिर से लीडर चुना जाएगा। नीतीश कुमार फिर से चीफ मिनिस्टर होंगे।
नीतीश कुमार ही होगे बिहार के मुख्यमंत्री, JDU अध्यक्ष ने कर दिया साफ
जेडीयू के वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा ने कहा, "आज सुबह 11 बजे जेडीयू लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग है, जिसमें हमारे मुख्यमंत्री, हमारे नेता नीतीश कुमार जी को तय प्रोसेस के हिसाब से नेता चुना जाएगा। फिर दोपहर 3 बजे असेंबली के सेंट्रल हॉल में एनडीए लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग होगी, जहां उन्हें एनडीए अलायंस लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना जाएगा। शाम को हम गवर्नर से मिलेंगे और सरकार बनाने का प्रोसेस शुरू होगा।"
विधायक दल की बैठक में पहुंची मैथिली, मंत्रिमंडल में शामिल होने पर दिया जवाब
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से BJP की नई MLA और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के आदेश पर कहा, "मैं पार्टी के आदेश का पालन करूंगी। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे यह मौका मिला। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है।" अलीनगर का नाम बदलने पर उन्होंने कहा कि अभी बहुत काम करना है।
BJP विधायक दल की मीटिंग में पहुंचे मंत्री नितिन नबीन, कहा- गांधी मैदान विकास के संकल्प का गवाह बनेगा
#WATCH | Patna | Arriving for BJP legislature party meet, BJP's winning candidate from Bankipur assembly constituency, Nitin Nabin, says, "We all will work towards the progress of Bihar. Gandhi Maidan will become a witness to the resolution of development tomorrow." pic.twitter.com/AFKJfQwk8W
— ANI (@ANI) November 19, 2025
केंद्रीय नेतृत्व करेगा डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री पर फैसला: सतीश चंद्र दुबे
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा, "बिहार में हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है। खुशी का माहौल है। कई नेता समारोह में आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि डिप्टी CM और कैबिनेट मंत्री कौन होंगे।"
20 नवंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
नीतीश कुमार 10वीं बार 20 नवंबर को गांधी मैदान में दिन के 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं कई केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया है।
Bihar New Update: एनडीए विधायक दल की बैठक आज होगी
एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में बुधवार 11 बजे भाजपा और जदयू के विधानमंडल दल के सदस्यों की अलग-अलग बैठक शुरू होगी। भाजपा के विधायकों को 10.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उसी समय जदयू विधानमंडल दल के सदस्य एक, अणे मार्ग पहुंचेंगे। दोनों जगह बैठक 11 बजे शुरू होगी। एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में होगी। उसमें नीतीश कुमार सहित घटक दलों के नेताओं का संक्षिप्त संबोधन भी होगा। इसके बाद एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल के नेता के साथ मुख्यमंत्री राजभवन जाकर नई सरकार के गठन का दावा करेंगे।
Bihar Politics Live: आज बिहार विधानसभा होगी भंग, राज्यपाल को पत्र सौंप चुके हैं नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को पत्र सौंपा था कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया जाए। वैसे 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है। शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा, जो नव निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा।
