Bihar Politics Highlights: रोहिणी यादव और CM नीतीश की रही चर्चा, 16 नवंबर की राजनीतिक खबरें
Bihar Result में NDA की जीत के बाद नई सरकार बनाने पर राजनीतिक गहमागहमी तेज है। दूसरी तरफ लालू परिवार में फूट हो गई है। रोहिणी आचार्य ने एक नई पोस्ट से सियासी हलचल मचा दी है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। वहीं महागठबंधन की हार पर भी लगातार कमेंट आ रहे हैं। इस लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट दी जा रही है
-1763300482963.webp)
नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट बैठक। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Election Result 2025 में NDA की प्रचंड जीत के बाद बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। बिहार के CM नीतीश कुमार ही होंगे या किसी और के नाम पर मुहर लगेगी? इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है और नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। दूसरी तरफ राजद में सिर फुटौवल जारी है और लालू परिवार में भी फूट हो गई है। कांग्रेस भी अपनी हार का विश्लेषण करने में लगी हुई है। इस लाइव ब्लॉग में हम बिहार की राजनीतिक घटनाओं की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं। Bihar news Letest Update के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ
जीतनराम मांझी ने दिल्ली में बिहार चुनाव के भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, जीतन राम मांझी ने नीतीश पर जताया भरोसा
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "...मैं जल्द ही धर्मेंद्र प्रधान से मिलूंगा...मुझे हमेशा से विश्वास था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने पर हम जीतेंगे...NDA के नेता मेरी सभी रैलियों में मेरे साथ शामिल हुए, जिनमें मैंने कहा था कि नीतीश कुमार… pic.twitter.com/6p5KWQOVnp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
बिहार में सीएम पद की चर्चा के बीच सामने आए नीतीश कुमार के बेटे
#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "मैं बिहार की जनता का NDA को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमारी सरकार बनने वाली है। जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद... हमें उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। लेकिन इसका… pic.twitter.com/z9qB8iGXQs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'रोहिणी आचार्य बिहार की बेटी', JDU प्रवक्ता नीरज सिंह का बयान
VIDEO | JD(U) leader Neeraj Kumar says, "Rohini Acharya's issue is not just a matter of Lalu ji's family. Once she has entered politics, she is a daughter of Bihar, and she contested the parliamentary elections. A daughter's cry and her suffering could become a curse for your… pic.twitter.com/cpWOw3W7wE
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2025
'65 लाख लोगों के वोट कटना बहुत चौंकाने वाला', महागठबंधन की हार पर बोले पूर्व कांग्रेस नेता
#WATCH पटना, बिहार: पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, "बिहार चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हैं। हमें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी... 65 लाख लोगों के वोट कटना बहुत चौंकाने वाला है... अगर 65 लाख लोगों का वोट काटा है तो 65 जगहों पर भी तो प्रदर्शन होना जरूरी था जो कि कहीं भी नजर… pic.twitter.com/zl09OI6gvc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे', उपेंद्र कुशवाहा का बयान
#WATCH | पटना, बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "हमने जनता का आभार व्यक्त किया है, नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और 2-4 दिनों में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी... हमने बार-बार कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
RJD… pic.twitter.com/Ijdt6cYZDj
'करोड़ों रुपये और टिकट लेकर लगवाई गंदी किडनी', रोहिणी का X पर एक और पोस्ट
उनका पारिवारिक मामला, लेकिन दुखद: शाहनवाज
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "... RJD ने पहले भी तेज प्रताप यादव को अपने परिवार से अलग किया था। अब रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया है। यह उनका पारिवारिक मामला… pic.twitter.com/LPTPa35mO6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'मैं भी इस दौर से गुजरा हूं', लालू परिवार में फूट पर बोले चिराग पासवान
#WATCH केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा... हमारे राजनैतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है...… pic.twitter.com/QAywcBSouQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरे मामले को देखेगा', रोहिणी के पार्टी छोड़ने पर राजद प्रवक्ता का बयान
#WATCH | पटना: राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "यह पारिवारिक मामला है। परिवार के सदस्य जवाब देंगे। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरे मामले को देखेगा। चुनाव परिणाम अभी आए हैं। ऐसे परिणामों के कारणों की समीक्षा… pic.twitter.com/8r4OStdkwE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'गंदी-गंदी गालियां दी गईं, चप्पल उठाई गई', रोहिणी आचार्य ने लगाए नए आरोप

राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में नए आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, "कल एक बेटी, एक बहन, एक विवाहिता, एक मां को अपमानित किया गया, उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, उसे मारने के लिए चप्पल उठाई गई। मैंने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, मैंने सत्य का त्याग नहीं किया और केवल इसी कारण मुझे यह अपमान सहना पड़ा। कल एक बेटी, मजबूरी में, अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर चली आई; उन्होंने मुझे मेरे मायके से छीन लिया। उन्होंने मुझे अनाथ छोड़ दिया। आप में से कोई भी मेरे रास्ते पर कभी न चले, किसी भी परिवार में रोहिणी जैसी बेटी-बहन न हो।"
बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
VIDEO | Patna: After NDA’s historic triumph in the recently concluded Bihar elections, Deputy CM Vijay Kumar Sinha arrives at CM Nitish Kumar’s official residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2025
The alliance secured 202 of 243 seats - with the BJP emerging as the single largest party with 89 seats, followed… pic.twitter.com/HKEatyPwwW
बिहार चलाने की बात करने वाले, परिवार भी नहीं चला पा रहे: मनोज तिवारी
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "...यह जरूर दिख रहा है कि जो लोग पूरे बिहार को चलाने का सपना देख रहे थे, वे अपना परिवार भी नहीं चला पाए। रोहिणी आचार्य ने कहा कि सवाल पूछने पर घर से बाहर… pic.twitter.com/LxgaBwKbDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
'जब महत्वाकांक्षा हावी हो जाए तो...', रोहिणी के परिवार छोड़ने पर HAM सुप्रीमो का बयान
#WATCH | पटना: HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "ये उनका अंदरूनी मामला है... कहते हैं बुरे वक्त में अपने भी साथ छोड़ देते हैं और जब महत्वाकांक्षा हावी हो जाए तो परिवार में भी कलह… pic.twitter.com/HjQWMyaohU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
रोहिणी के परिवार छोड़ने पर बीजेपी नेता का बयान, कहा - सत्ता की लड़ाई
#WATCH | दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, "रोहिणी आचार्य के इस्तीफे से वही बात स्पष्ट हो गई है जो भाजपा बार-बार कहती रही है कि वहां परिवारवाद है, उनकी लड़ाई केवल सत्ता के लिए है, राजद में… pic.twitter.com/8uJ9ffuuD5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
Rohini Yadav ने परिवार से तोड़ा नाता, बीजेपी ने लालू-राबड़ी से की ये अपील
VIDEO | Patna: BJP Bihar president Dilip Jaiswal, reacting to Rohini Acharya’s statement, says, “I was watching the reports on TV - it is unfortunate. It is not right for one person to create rifts within an entire family. As Rohini Acharya has said, she was beaten… the daughter… pic.twitter.com/W15gBX5uvO
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2025
Bihar Politics: बीजेपी से इस्तीफे के बाद फायर हुए RK Singh, पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल
#WATCH | बिहार भाजपा द्वारा अपने निलंबन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने कहा, "...यह निर्दिष्ट नहीं किया गया है कि वह 'पार्टी विरोधी गतिविधियां' क्या हैं। उन्होंने मुझसे कारण बताओ नोटिस मांगा और मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया। उनके… https://t.co/DC9gJ8U2o9 pic.twitter.com/A9cPZLR3ED
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
Bihar Latest News: CM नीतीश ने Samrat Choudhary को दी शुभकामनाएं
CM नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''सम्राट चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है। को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।"
