Move to Jagran APP

Bihar Politics: कुशवाहा ने जदयू में संगठनात्‍मक बदलाव के दिए संकेत, बोले- किया जाएगा फेरबदल

बिहार यात्रा पर निकले जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्‍होंने कहा कि वे सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर राज्‍यभर की जनता से मिलने निकले हैं। कुशवाहा ने इस क्रम में कहा कि जहां जरूरी होगा संगठन में बदलाव किए जाएंगे।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 05:32 PM (IST)
Bihar Politics: कुशवाहा ने जदयू में संगठनात्‍मक बदलाव के दिए संकेत, बोले- किया जाएगा फेरबदल
राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण करते उपेंद्र कुशवाहा। जागरण
गोपालगंज, जागरण संवाददाता। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (JDU Leader Upedndra Kushwaha) ने कहा कि पूरे बिहार की यात्रा करने के लिए निकले हैं। बिहार की जनता से मिलकर उनकी समस्या सुन रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आम लोगों के लिए योजनाएं चला रहे हैं उनका कितना लाभ लोगों को मिल रहा है, इसकी जानकारी ली जा रही है। जहां सही तरीके से योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं, वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी बदलाव भी किया जाएगा। ये बातें जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कही। वे जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय के हथुआ स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। 
सीएम नीतीश के निर्देश पर मिल रहे हैं जनता से 
कुशवाहा ने कहा कि पूरे बिहार में घूम कर सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर लोगों से मिल रहे हैं। उनकी समस्‍याएं सुन रहे हैं। समस्या को दूर करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता से मिलकर उनकी बातें सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर जरूरी बदलाव भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सांसद डा. आलोक कुमार सुमन,  पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आदित्य शंकर शाही सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशवाहा का जगह-जगह किया गया स्‍वागत 
यहां से कुचायकोट के बघौच पहुंचे कुशवाहा ने नाव हादसे में मारे गए लोगों के स्वजनोंं से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पीड़ि‍त परिवार को अभी तक मुआवजा की राशि मिली कि नहीं इसकी भी जानकारी ली। इससे पूर्व जिले में पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। फुलवरिया के बंशी बहरहा बाजार में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गाजे बाजे के साथ फूल माला व लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन किया। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.