Move to Jagran APP

Bihar Politics: मोकामा में 'छोटे सरकार' का साथ देंगे ललन सिंह, अनंत सिंह की पत्नी के लिए भरेंगे हुंकार

कहते हैं ना राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन नहीं होता। अनंत सिंह और जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की अदावत किसी से छिपी नहीं हैं। लेकिन सियासी समीकरण बदलने के बाद ललन सिंह अब छोटे सरकार के नाम से पुकारे जाने वाले अनंत की पत्नी के लिए मोरामा में प्रचार करेंगे।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 24 Oct 2022 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2022 06:32 PM (IST)
Bihar Politics: मोकामा में 'छोटे सरकार' का साथ देंगे ललन सिंह, अनंत सिंह की पत्नी के लिए भरेंगे हुंकार
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, नीलम देवी और पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। मोकामा पर सबकी नजर है। इस सीट पर 2005 से बाहुबली और पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह का कब्जा माना जाता है। उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में हैं। वहीं एनडीए की तरफ से अनंत सिंह को कई बार टक्कर दे चुके ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने मोर्चा संभाला है। खास बात यह है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अब मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगेंगे।

loksabha election banner

मोकामा में हुंकार भरेंगे ललन सिंह

मोकामा उपचुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार राज्य स्तर के बड़े नेता बीजेपी कैंडिडेट सोनम देवी के पक्ष में प्रचार कर रेह हैं। लेकिन महागठबंधन की ओर से अबतक कोई चेहरा मोकामा नहीं पहुंचा था। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 26 और 27 अक्टूबर को मोकामा में हुंकार भरेंगे। इस दौरान ललन सिंह रोड शो भी करेंगे और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे।

राजनीति में कोई दुश्मन नहीं

बाहुबली अनंत सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अदावत किसी से छिपी नहीं है। आपराधिक मामलों में फंसे अनंत सिंह ने खुद कहा था कि ललन सिंह उनका होम्योपैथिक इलाज कर रहे हैं। लेकिन वक्त ने करवट बदली और अब ललन सिंह महागठबंधन की उम्मीदवार और अनंत सिंह की पत्नी के लिए मोकामा में जन समर्थन जुटाएंगे। 

नीलम देवी ने दी थी ललन सिंह को टक्कर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अनंत सिंह की अदावत किसी छिपी नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह ने जदयू के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। यही नहीं मुंगर लोकसभा सीट से उन्होंने ललन सिंह के खिलाफ अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन नीलम देवी को हार का सामना करना पड़ा था। सियासी समीकरण बदलने के बाद अब ललन सिंह अनंत सिंह की पत्नी की जीत पक्की करने के लिए मोकामा में चुनाव प्रचार करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.